Let’s travel together.

पुलिस ने की ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित

0 182

 

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सलामतपुर थाना अंतर्गत ग्राम रक्षा समिती के सदस्यों को गांव की सुरक्षा हेतु बुधवार को दीवानगंज चौकी प्रभारी ने प्रशिक्षण दिया है। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत पुलिस के कामकाज में जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी के उद्वेश्य से शुरू की गई यह योजना पुलिस को आम आदमी से जोडऩे का एक प्रयास है। जिसके तारतम्य में बुधबार को सलामतपुर थाना क्षेत्र के अम्बाड़ी में ग्राम रक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को कानून व्यवस्था डियूटी, त्यौहार एवं आपदा प्रबंधन के दौरान तत्पर रहकर पुलिस को सहयोग करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। ग्राम रक्षा समिति अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त अधिनियम के तहत जिला स्तर पर ग्राम नगर रक्षा समिति का गठन किस प्रकार किया जाना है एवं गठित समिति के सदस्यों की योग्यता नामांकन एवं प्रशिक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811