Let’s travel together.

गढ़ीसेमरा हाई स्कूल प्रबंधन ने मानवता को किया शर्मसार,मिड डे मील खाने के बाद बच्चों को धोने पड़ते बर्तन

0 194

 

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

बकस्वाहा विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल गढ़ीसेमरा का स्कूल प्रबंधन अपनी कार्यशैली को लेकर पिछले लम्बे समय से चर्चाओं में बना हुआ है शासकीय हाई स्कूल गढ़ीसेमरा से शर्मनाक तस्वीर सामने आई है जहां विद्यालय के बच्चों को मध्यान भोजन करने के बाद बर्तन धोने पड़ते हैं

शिक्षा के अधिकार के तहत स्कूल आने वाले बच्चों को नियमित रूप से मिड डे मील आहार देने के तौर तरीके पर सवाल खड़े हो रहे है शासन द्वारा बच्चो को एक वक्त का पोषण आहार देने का कार्य किया जा रहा है जिसमे बच्चो को खाना परोस कर खिलाने और अबोध बच्चो को अपने हाथ से खाना खिलाने की जिम्मेदारी समूह की होती है।सरकार नारा दे रही है! पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया लेकिन विकासखंड के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील ग्रहण करने के बाद नोनीहालों को बर्तन धोने पर विवश किया जा रहा है और गौर करने वाली बात यह है कि यह बर्तन भी बच्चो को अपने घर से लाने होते है

यहां हालत इतने खराब है कि बच्चों को स्कूल में मिलने वाला मिड डे मील भोजन न केवल आवारा कुत्तों के बीच खाना पड़ रहा है बल्कि अपने खाने के बर्तन खुद साफ करना पड़ रहे हैंस्कूल परिसर में घूमने वाले आवारा कुत्तों के बीच मिड डे मील का भोजन करना पड़ रहा है

लापरवाही के शिकार स्कूल के बच्चे

बता दें कि शासकीय हाई स्कूल गढ़ी सेमरा में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि जब से वह स्कूल में पढ़ रहे हैं , उन्हें इसी तरीके से आवारा कुत्तों के बीच जमीन पर बैठ कर भोजन करना पड़ता है इसके साथ ही उन्हें अपने बर्तन खुद ही धोने पड़ते हैं ऐसे मे क्या करें मजबूरी है कि मिड डे मील भोजन करना है तो बर्तन भी धोने पड़ेंगे शिक्षा और स्कूलों को लेकर चिंतित नोनीहालों की बदहाल दशा पर जिम्मेदारो को संज्ञान लेना होगा तभी मिड डे मील जैसी स्कीम अपने मूल उद्देश्यों में सफल होगी।

इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया का कहना है कि आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है मैं तत्काल दिखवाता हूं अगर बच्चो से बर्तन धुलवाने का मामला सामने आता है तो संबंधित पर कार्यवाही की जायेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811