Let’s travel together.

सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान की नगर परिषद ने की शुरुआत 

0 63

 

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

नगर परिषद ने शुरू किया सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान नगर की सडकों पर जोरशोर से शुरू हुआ सफाई अभियान इसके साथ ही नगर में मच्छरों के प्रकोप से बचने ब्लूचिंग पाउडर का छिडकाव शुरू हुआ ।
जानकारी के अनुसार अब नगर परिषद प्रशासन ने सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान की शुरुआत की ।शासन के निर्देशानुसार नप ने नगर की सडकों पर सफाई अभियान चलाया तथा नगर वासियों सहित व्यवसाईयों को नगर मे साफ सफाई बनाए रखने तथा इस अभियान में सहयोग देने की अपील की ।

इस अभियान का नेतृत्व सीएमओ अशोक वर्मा कर रहे है ।इसके साथ ही नगर में बढती मच्छरों की संख्या से निपटने के लिये नगर परिषद ने कीटनाशक दवाओं के छिडकाव की मुहिम शुरू कर दी है तथा अनेकों वार्डो मे कीटनाशक दवाओं का छिडकाव किया जा रहा है जिससे मच्छर खत्म हो सकें तथा नगर में फैलने वाली विभिन्न बीमारियों से नगर सुरक्षित रह सके ।इसके साथ ही नगर में घासपूस तथा गढ्ढो मे भरे पानी नालियों मे रुके पानी की साथ ही कचरा स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिडकाव लगातार जारी है इससे नगर मे मच्छरों पर काबू पाने के साथ ही बीमारियों के फैलने पर भी काबू पाया जा सकेगा ।नप ने नगर के दुकानदारों से भी अपील करते हुए कहा कि पोलिथिन का उपयोग न करें एवं कपडे के थैले का उपयोग करें ।साथ ही नगर को साफसुथरा बनाने में सहयोग करें ।इस मामले में

इनका कहना है-

शासन के निर्देश पर नगर भर मे सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान शुरू किया गया है नगर को साफसुथरा बनाने मे नगरवासियों से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है ।इसके साथ ही नगर भर मे मच्छरों की रोकथाम हेतु कीटनाशक दवाओं का छिडकाव किया जा रहा है जिससे विभिन्न बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।

अशोक वर्मा सीएमओ नप सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811