Let’s travel together.

कैंप के माध्यम से एनसीसी कैडेट में अनुशासन की भावना जागृत होती है- लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मवीर सिंह

0 80

-एनसीसी का दस दिवसीय एटीसी कैंप हुआ शुरू

-गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर जिले के 394 एनसीसी कैडेट्स ले रहे हैं भाग

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जब कोई एनसीसी कैडेट्स कैंप में भागीदारी करता है तो उसमें अनुशासन और एकता की भावना एक साथ जागृत होती है तथा साथ ही भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है। यह बात 35 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी शिवपुरी द्वारा स्थानीय वन विद्यालय में लगाए जा रहे 10 दिवसीय एटीसी कैंप में कैंप के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मवीर सिंह ने कही। इस कैंप में 35 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी की सभी इकाइयों गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर जिले के 394 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
इस कैंप में एनसीसी के छात्र व छात्राएं दोनों की भागीदारी हो रही है। उक्त कैंप 25 अगस्त 2024 से प्रारंभ हो गया है जो दिनांक 3 सितंबर 2024 तक चलेगा। कैंप में एनसीसी गतिविधियों के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास ,पब्लिक स्पीकिंग, करियर काउंसलिंग, यातायात तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में विभिन्न जिलों के 9 एनसीसी अधिकारी , 35 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी के सूबेदार मेजर तथा पीआई स्टाफ के साथ-साथ सिविल स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811