Let’s travel together.

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला

0 134

1 सितंबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान, संगठन को मजबूत करने पर जोर

मण्डल स्तर पर 11 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल सिल्क में किया गया। कार्यशाला में सदस्यता अभियान में जिले को पहले पायदान पर पहुंचाने और प्रशिक्षण तथा अन्य कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल संभाग प्रभारी कांतीदेव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा, ‘सदस्य संगठन का जान होता है। सदस्यता तो सभी संगठन करते हैं लेकिन हमारा संगठन अलग तरीके से काम करता है। पार्टी का बड़ा लक्ष्य है और उस लक्ष्य को हासिल करना हम सबका कर्तव्य है। 1 सितंबर 2024 से प्रारंभ हो हो रहे सदस्यता अभियान में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता लेंगे। इसके साथ ही सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा व मण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर दिए दिशा निर्देशों का पालन करने का भी संदेश दिया। मण्डल महामंत्री अमित जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि हर बूथ पर कार्यकर्ता पहुंचे और सदस्यता अभियान में हर वर्ग के लोगों को शामिल करते हुए उन्हें सदस्य बनाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता को 50 सदस्य बनाना है। तभी वह संगठन में सक्रिय सदस्य बनेगा। केंद्रीय नेतृत्व ने 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जबकि मण्डल स्तर पर 11 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसे हम सब कार्यकर्ताओं को मिलकर पूरा करना है। उन्होने बताया कि 1 सितंबर से शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने, प्रत्येक बूथ, गली-मोहल्ले के निवासियों और दुकानदारों से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी सदस्यता अभियान सफल रहा था। इस बार जिले को प्रदेश में पहले नंबर पर ले जाने का लक्ष्य है। कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जीवनसिंह पाल, राकेश तोमर, प्रेमशंकर साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष बद्रीसिंह चौहान, पूजा मिश्रा, तेजसिंह नागर, राजेश भवरे, विनोद जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811