Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल रविवार 25 अगस्त 2024

0 90

मेष राशि – बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को अधीनस्थ का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापारिक क्षेत्र में धैर्य और लगन के साथ कार्य करें. उन्नति के साथ प्रगति होगी. कृषि कार्य में आई बाधा दूर होगी.  अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें. नवीन वाहन खरीदने की योजना सफल होगी. राजनीति में उच्च पद अथवा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है.  स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा. त्वचा, गुप्त रोग, हृदय रोग,

वृषभ राशि – झगड़ा मारपीट के कारण आपकी छवि को धक्का लगेगा. राजनीति तनाव एवं अवसाद का कारण बन सकती हैं. व्यापार में यकायक लाभ अथवा हानि दोनों में से कुछ भी संभव है.  प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है. मुकदमे की पैरवी ठीक से करें. अन्यथा जेल जाना पड़ सकता है.स्वास्थ्य के प्रति आपकी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है. कमर, पीठ की पीड़ा बढ़ सकती है.

मिथुन राशि-  विरोधियों की नकारात्मक प्रवृत्ति से बचें. यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे.  बहकावे में न आएं. अपने बुद्धि-विवेक से सही समय पर सही निर्णय लें. भ्रमित होने से बचें. कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ होगा. नवीन आय स्त्रोत बनेंगे.स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा. अपने सगे संबंधियों से कुछ सहयोग प्राप्त होगा. पेट एवं गले से संबंधित बीमारियों के प्रति सावधान रहे.

कर्क राशि-  व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे. किसी परिजन के दूर देश से मन खराब होगा. राजनीति में महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी. संतान सुख में वृद्धि होगी. किसी व्यापारिक योजना की शुरुआत होगी. कोर्ट कचहरी के मामले में पैरवी ठीक से करें. परिवार संग मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे.स्वास्थ्य संबंधी रोग पीड़ा एवं तनाव देगा. परिवार में किसी प्रियजन के खराब स्वास्थ्य के कारण मन खिन्न रहेगा.

सिंह राशि – सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अपने ऊपर भरोसा रखें.  बहकावे आदि में न आए. कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. अचानक बड़ा निर्णय न लें. परेशानी बढ़ सकती है. विरोधी के षड्यंत्र से सावधान रहें. रचनात्मक रूप से कार्य करने से लाभ होगा. कार्य क्षेत्र के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें. स्वास्थ्य में संबंधी छोटी-छोटी समस्याएं रहेंगी. अपाच्य गैस बीमारी से संबंधित सावधान रहें. क्रोध से बचे.

कन्या राशि –कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य में अकारण मतभेद हो सकते हैं. व्यापार में नए मित्र धोखा दे सकते हैं. भोग विलास की प्रवृत्ति से बचें उद्योग धंधे में विस्तार की योजना पर खूब सोच विचार समस्या कर निर्णय लें. किसी के कहे सुने में न आए. गंभीर दुर्घटना हो सकती है. राजनीति में विरोधी बने बनाए काम को बिगाड़ सकते हैं. नौकरी में अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों के अकारण अनबन हो सकती है.परिवार में अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखें

तुला राशि – कार्य क्षेत्र में आपके प्रबंधन की सराहना होगी. नौकरी में नौकर-चाकर वाहन आदि का सुख बढ़ेगा. व्यापार में आपको सूझ-बूझ के साथ आगे बढ़ना होगा. महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी किसी अन्य पर ना छोड़ें. किसी बड़ी परियोजना की कमान महत्वपूर्ण होगी. सामाजिक कार्य में अभिरुचि बढ़ेगी.   साझेदारी में कार्य अथवा व्यापार न करें. यदि किसी रक्त विकार से पीड़ित हैं तो राहत महसूस करेंगे.

वृश्चिक राशि- वाहन खरीदने की पुरानी इच्छा पूर्ण होगी. बेरोजगार को रोजगार मिलेगा. कला-अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं. उच्चाधिकारियों से निकटता बढ़ेगी. कोर्ट-कचहरी मामले में पैरवी ठीक से करें. जीत आपकी ही होगी. आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा. गुप्त ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी.घुटने संबंधी रोग के प्रति सावधानी बरतें. अन्यथा समस्याएं बढ़ने पर बात ऑपरेशन तक पहुंच सकती है.

धनु राशि-बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को सफलता एवं सम्मान मिलेगा. व्यापार में पिता के सहयोग से उन्नति होगी. शिक्षा संसाधन कार्यक्रम उन्नति संग महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी. राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. जिससे आपके कार्य व्यवसाय पर अच्छा एक लाभदायक प्रभाव पड़ेगा. सकारात्मक रहे. शुद्ध सात्विक भोजन करें. नियमित सुबह का घूमना जारी रखें.

मकर राशि –व्यापारिक स्थल पर परिवर्तन करने के योग हैं. राजनीति में पद, प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यर्थवाद से बचें. किसी से मारपीट हो सकती है. किसी महत्वपूर्ण परियोजना की कमान मिल सकती है.अच्छे लेखन के लिए प्रशंसा होगी. कार्य क्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी. कोर्ट-कचहरी के क्षेत्र में आया निर्णय सराहनीय होगा.. गंभीर  धन के अभाव में रोग का उचित इलाज न मिलने से रोगों के बढ़ने का खतरा अधिक बढ़ जाएगा.

कुंभ राशि-  किसी महत्वपूर्ण कार्य से घर से दूर जाना पड़ेगा. अपने कार्य स्वयं ही करें. किसी अन्य के भरोसे न छोड़ें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है. जायदाद के पुराने मामले में लाभ होगा. वरिष्टों से मतभेद हो सकते हैं. किसी समस्या के कारण जायदाद बेचनी पड़ सकती है.स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी. किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं. रक्त विकार संबंधित परहेज एवं दवाएं समय से लेते रहें.

मीन राशि-  महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न बाधा आ सकती है.  कार्यक्षेत्र में आपका मन कम लगेगा.  परिवार में अकारण कलह हो सकती है. अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. नौकरी में डिप्रेशन हो सकता है. कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके खिलाफ आ सकता है. रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ेगा.शरीर टूटा-टूटा सा रहेगा. मन में अधिक चिंताएं बनी रहेंगी. कार्यक्षेत्र में अचानक दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सिविल सर्जन के खिलाफ धरना प्रदर्शन,जिला अस्पताल का घेराव     |     आर्द्रभूमि संरक्षण विषय पर एक बैठक का आयोजित     |     सेवा भारती छात्रावास शिवपुरी का परिणाम रहा शत-प्रतिशत, भैया लाखन सहरिया ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल किए     |     हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित जिले के चार विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाया     |     नवोदय के छात्र ने किया कमाल : नक्ष नायक बने टॉपर, 96.2% अंक हासिल     |     लोधी समाज का शक्ति प्रदर्शन: संकल्प यात्रा के साथ वीरांगना रानी अवंती बाई को दी गई भावांजलि     |     किसानों की समस्याओं पर उग्र आंदोलन: ग़ैरतगंज में चक्काजाम,‌केन्द्रीय‌ कृषि मंत्री,मुख्यमंत्री का पुतला दहन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की संलेखना भाग्योदय में प्रारंभ     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक के हड़ताली कर्मचारियों को मिला जिला अभिभाषक संघ का समर्थन     |     डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811