Let’s travel together.

पंजा लड़ाई प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम वर्ग में इमरत लाल रहे प्रथम

0 143

 

– दिव्यांगजनों के लिए हुई डिस्ट्रिक्ट आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता

– माधवराव सिंधिया खेल स्टेडियम में हुआ आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
माधवराव सिंधिया खेल स्टेडियम पर दिव्यांगजनों के लिए शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय विभाग और खेल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिलेभर से आए दिव्यांगजनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत की अध्यक्ष नेहा यादव और नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुरी गायत्री शर्मा द्वारा किया गया। जिलेभर के दिव्यांगजनों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के द्वारा पंजा लड़ाई प्रतियोगिता में शिरकत की गई इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दिव्यांगजनों का उत्साह देखते ही बना। प्रतियोगिता में जिले भर से आए दिव्यांगजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यहां पर 25 प्रतिभागियों ने शिरकत की जिसमें 3 वर्ग कैटेगरी में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।


प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले में 45 वर्ग किलो में बायां हाथ में वीरेंद्र, 40 से 60 किलो में दाहिना हाथ राजू नागर प्रथम, बलवीर द्वितीय, अनिक तृतीय आए, जबकि 60 किलोग्राम वर्ग में इमरत लाल प्रथम, मनोज कुमार जाट द्वितीय, कृष्णा चौधरी तृतीय आए। एक महिला प्रतिभागी ने भी भाग लिया इन्हें भी पुरस्कार दिया गया। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमके जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके बाद राज्य स्तर पर विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगता सशक्तिकरण विभाग, खेल विभाग और डीडीआरसी मंगलम के कर्मचारियों ने सहयोग किया और वह दिव्यांगजनों का उत्साह वर्धन करते हुए नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |     पिता की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, हरदा में टूटी पुरानी परंपरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811