Let’s travel together.

नवोदित अप्रेंटिस कर्मियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

0 265

भोपाल।सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा हाल ही में आए नए अप्रेन्टिस कर्मियों के लिए एक दिवसीय परिचयात्मक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सेन्ट्रल बैंक के अधिकारी प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित किया गया.


उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रमुख राजीव रंजन सिन्हा के करकमलों द्वारा किया गया. विशेष अतिथि के रुप में बैंक महाविद्यालय के प्राचार्य पी श्रीनिवास राव उपस्थित थे अपने उदबोधन में श्री सिन्हा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग जगत में चल रहे नवीनतम

घटनाक्रमों से अवगत कराया. तथा सेंट्रल बैंक के ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने का आव्हान किया इस अवसर पर प्राचार्य श्रीनिवास राव ने अपने उदबोधन में बैंकिंग मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अपने व्यवहार को सहज ,सरल, शालीन बनाए रखने पर जोर दिया कार्यक्रम का संचालन मार्केटिंग मैनेजर सुनील सोन्हिया ने किया


एक दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विपणन, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास आदि प्रमुख विषयों पर आंचलिक क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी राजीव तिवारी मुख्य प्रबंधक, दिलीप किशनानी वरिष्ठ

प्रबंधक,(आई टी), शैलेंद्र कुमार राय वरिष्ठ प्रबंधक, सुनील सोन्हिया प्रबन्धक, साक्षी श्रीवास्तव सहायक प्रबंधक द्वारा व्याख्यान सत्र संचालित किए गए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811