Let’s travel together.

जेल में बंद अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने बड़ी संख्या में बहने पहुंची

0 159

रायसेन। भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षा बंधन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है और बहने अपने भाइयों कक कलाई पर राखी बांध रही है लेकिन इस बार फिर जेल में बंद अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने बड़ी संख्या में बहने पहुंच रही है और आप के भाई से मिलकर और राखी बांधकर खुश नजर आ रही है।

-रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है तो वहीं इस बार सरकार ने कैदी भाइयों की कलाई सुनी ना रहे और बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सके इसके लिए विशेष व्यवस्था की गयी है इसी कड़ी में रायसेन जिला जेल में भी अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने बड़ी संख्या में बहने पहुंच रही हैं और इस बार जेलर राम कृष्ण चोरे द्वारा सभी कैदी भाइयों से अपनी बहनों को जेल में ही लगाए गए पौधों का वितरण कराया जा रहा है ताकि बहने अपने घर पहुचकर उन पौधों को लगाए और पर्यावरण को बचाने का संदेश दे।

जेलर आर रामकृष्ण चोरे ने बताया कि भाई बहन के पवित्र रिश्ते के त्यौहार रक्षाबंधन को सरकार की जेल की गाइड लाइन के अनुसार मनाया जा रहा है तो वहीं एक कैदी प्रवीण खुजर ने बताया कि मैं बड़ा खुश हूं कि आज मेरी बहन मुझे राखी बांधने आ रही है और मैं अपनी बहन को एक पौधा मीठी नीम का भी दे रहा हूं ताकि वह उसको लगाकर पर्यावरण को बचाएं वही दूर गांव से अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने आई नीलम मेहरा ने कहा कि मुझे बड़ा अच्छा लग रहा है की जेल प्रशासन द्वारा बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की अनुमति दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811