Let’s travel together.

तीन घंटे रहा नेशनल हाईवे जाम, दो किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन

0 343

ग्राम सैडारा में 45 वर्षीय व्यक्ति की फांसी से मौत, परिजनों ने किया हाईवे पर लगा

अभिषेक असाटी बक्सवाहा 

थाना क्षेत्र बकस्वाहा के अंतर्गत ग्राम सैडारा में शुक्रवार की की रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति, कलू लोधी, की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो गई। कलू लोधी के परिजनों ने इस घटना के विरोध में नेशनल हाईवे जबलपुर-छतरपुर मार्ग पर शनिवार को जाम लगा दिया, जिससे तीन घंटे तक यातायात व्यवस्था बाधित रही और वाहनों की दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गई।

घटना की पृष्ठभूमि
फरियादी मुलू लोधी, मृतक का रिश्तेदार ग्राम सैडारा का निवासी है थाना बकस्वाहा में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि रात करीब 9 बजे उसकी बहन गीता लोधी ने फोन कर सूचित किया कि गांव के कुछ व्यक्तियों—पुष्पू महराज, मुकेश महराज, किच्चो महराज, और दीनदयाल महराज—के साथ विवाद हुआ है। गीता की सूचना पर मुलू लोधी जब घर की ओर जा रहा था, तो रास्ते में गोपाल लोधी के घर के सामने जामुन के पेड़ से उसका जीजा कलू लोधी फांसी पर लटका हुआ मिला।

परिजनों ने शुक्रवार की दरमियां रात को शव को नीचे उतारकर थाना लाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सवाहा पुलिस ने 100 बहन बुलाया लेकिन उसकी पहले मृतक के परिजनों ने सबको नेशनल हाईवे रोड पर रख दिया इसके बाद दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रुक गई।

परिजनों की मांगें
परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले चार महीने में मृतक के बेटे की आत्महत्या की जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है। उन्हें आशंका है कि इस मामले में भी पुलिस दोषियों को छोड़ सकती है। उन्होंने एसडीओपी बड़ामलहरा को मौके पर बुलाने की मांग की।

पुलिस की प्रतिक्रिया
एसडीओपी बड़ामलहरा ने बताया कि पुराने मामले की जांच जारी है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक के मामले में भी एक पुलिस टीम को सैडारा भेजा गया है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओपी बड़ामलहरा ने खुलवाया जाम

नेशनल हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगने के बाद प्रशासन की टीम, तहसीलदार भरत पांडे, नगर निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को और नैनागिर एसआई कादर खान शामिल थे, एसडीओपी बड़ामलहरा के मौके पर पहुंचने के बाद मृतक के परिवार को समझाइए देकर जाम खुलवाय।
वही इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरारा गांव एक टीम पहुंचाई जहां मौके पर मैं किया गया है जिसमें पाया गया है कि मृतक अपने ही घर के आंगन में लगे पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाई है
प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811