Let’s travel together.

औचक निरीक्षण में शिक्षक बन पढ़ाने में जुटे बीईओ

0 523

 अभिषेक असाटी बक्सवाहा

विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया द्वारा विद्यालयों में शिक्षा स्तर सुधारने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है लगातार विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों में चल रही गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है इसी तारतम्य में शासकीय माध्यमिक शाला कुडाजनी का औचक निरीक्षण किया जहां विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया अध्यापक की भूमिका में नजर आए, इस दौरान उन्होंने बच्चों को गणित और अंग्रेजी का पाठ पढ़ाने के साथ ही एमडीएम के बारे में बच्चों को जानकारी दी कि मीनू के हिसाब से खाना परोसा जाना है उन्होंने स्कूलों को साफ सुथरा रखने और एमडीएम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश मौजूद शिक्षक को दिए।

इसके बाद स्कूल चलो अभियान को गति प्रदान करने के क्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया शासकीय नवीन माध्यमिक शाला खेजरा पहुंचे वहां उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति जांचने के साथ व्यवस्थाओं और पढ़ाई के स्तर को भी परखा! विद्यालय की डैमेज बिल्डिंग का मुआयना किया साथ ही उन्होंने विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों को सख्त हिदायत दी कि बच्चों की पढ़ाई और समय से विद्यालय आने जाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए! श्री चौरसिया ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हमे बेहतर नतीजे सामने लाना है यह तभी संभव है जब हम सब अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभायेंगे।

इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने बताया कि स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की शिकायते मिल रही थी जिसके चलते कुडाजनी और खेजरा स्कूल का निरीक्षण किया गया है कुडाजनी स्कूल मे एक ही शिक्षक पदस्थ है जो बच्चो की संख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं है स्कूल की छत से पानी टपक रहा है इसकी जानकारी विभाग को पहुंचा दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811