Let’s travel together.

जिस राजा के राज में प्रजा दुखी होती है वाे राजा नरक का अधिकारी हाेता है – रमेश सक्सेना पूर्व विधायक

0 80

अनुराग शर्मा सीहोर

पूर्व विधायक  और कांग्रेस  नेता रमेश सक्सेना ने किसानों के मुददे को लेकर सर्वे पर कई सवाल खड़े करते हुए कहा है कि बीते दिनों प्राकृतिक आपदा बरसात और ओले के कारण  सीहोर विधान सभा क्षेत्र में फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। किसान की मेहनत पर पानी फिर गया है  किसान परेशान है, उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फसलों के सर्वे का तो बोल दिया है, लेकिन नीचे स्तर पर बीमा कंपनियां और अधिकारी कर्मचारी किस प्रकार से सर्वे कर रहे है, यह आपको विदित नहीं है।
ये आपको तब पता चलेगा जब सही तरीके से सर्वे कर किसान को मुआवजा मिलेगा, किसान की फसल को नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाए, सरकार मुआवजा दे, बीमा कंपनी से ऐसा एग्रीमेंट किया जाए, जब प्रत्येक किसान अपना बीमा कराता है, तो उसको व्यक्ति गत रूप से बीमा मिलना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है, बीमा कंपनी  अपने हिसाब से सर्वे करती है और किसानों को बीमा नहीं मिल पाता है। उन्होंने राम चरित मानस की एक चौपाई बांचते हुए कहा कि  जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी, सो नृप अवसि नरक अधिकारी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी आप खुद समझते हैं।  जिस  राजा के राज में प्रिय प्रजा दुखी होती है उस राजा को नरक का अधिकारी बनना पड़ता है। मेरा ऐसा मानना है कि प्रदेश की पूरी प्रजा दुखी है, नौजवान दुखी है, बेरोजगार दुखी है, मंहगाई चरम सीमा पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811