Let’s travel together.

पुलिस द्वारा पकड़ी 20.50 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक,एक आरोपी गिरफ्तार

0 140

एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा कुल माल मशरूका 04 लाख 05 हजार रूपये के सहित एक आरोपी गिरफ्तार

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन में अति0 पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन एवं करैरा एस.डी.ओ.पी. शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन में गुरुवार को थाना प्रभारी विनोद छावई को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति रमगढा तिराहा के पास ग्राम फतेहपुर में स्मैक बेच रहा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान रमगढा तिराहा के पास ग्राम फतेहपुर पर पहुचे तो वहां मुखबिर द्वारा बताये हुलिया का एक व्यक्ति खङा दिखा जो पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दौलत सिंह रावत उर्फ बब्बी पुत्र घनसुन्दर रावत उम्र 25 साल नि0 ग्राम फतेहपुर थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया आरोपी दौलत सिंह रावत की जामा तलाशी ली गई तो उसके पेन्ट की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी पन्नी जिसमें 20.50 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक कीमती 04 लाख रुपये एंव पेन्ट की बायी जेब से एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा कीमती 05 हजार रुपये का बरामद कर विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी धर्मेन्द्र रावत के विरूद्ध अप.क्र. 598/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया

बरामद माल–
(1 ) 20.50 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक कीमती 04 लाख रुपये
(2.) एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा कीमती 05 हजार रुपये,
कुल माल मशरूका 04 लाख 05 हजार रूपये

इनकी रही भूमिका– थाना प्रभारी करैरा विनोद सिंह छावई, उनि देवेन्द्र सिंह तोमर, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, सउनि चरण सिंह, आर0 राधेश्याम जादौन, आर0 हरेन्द्र सिंह गुर्जर, आर0 मत्स्येन्द्र सिंह गुर्जर, आर0 गजेन्द्र शर्मा, आर0 रामअवतार सिंह गुर्जर की अहिम भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811