Let’s travel together.

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा संस्कृत सप्ताह

0 99

रायसेन। देववाणी संस्कृत भाषा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि से भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि अर्थात् 16 अगस्त से 22 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन जिले के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि यह संस्कृत सप्ताह प्रतिवर्ष रक्षाबंधन से तीन दिवस पूर्व तथा तीन दिवस पश्चात् तक आयोजित होता है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर के साथ ही जिला ,नगर व ग्राम स्तर पर भी अनेक स्थानों पर आयोजित किया जाता है। रक्षाबंधन के दिन संस्कृत दिवस का आयोजन होता है ।
उक्त जानकारी देते हुए संस्कृत भारती के जिला अध्यक्ष ब्रजभूषण तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला रायसेन के साथ ही जिले के प्रत्येक विकासखंड में ये कार्यक्रम 16 अगस्त से प्रारंभ होकर प्रत्येक दिवस 7 दिनों तक आयोजित होंगे । जिसके अंतर्गत तिलककरण व शुभकामनाएं देना, संस्कृत शोभायात्रा , संस्कृत दिवस मनाना, वेद पूजन, वेद पारायण , विभिन्न संस्थाओं में संस्कृत दिवस का आयोजन , व्याख्यान माला एवं समापन कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाएंगे । संस्कृत भारती के जिला मंत्री आरती शर्मा ने बताया कि इस साप्ताहिक श्रृंखला के अंतर्गत शासकीय स्तर पर जिले के संपूर्ण विद्यालयों में भी महर्षि पतंजलि संस्कृत प्रतिष्ठान के तत्वावधान में प्रत्येक दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके अंतर्गत श्लोक पाठ एवं संस्कृत गीत प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगीं । विजेता प्रतिभागी विकासखंड स्तर तथा जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता करेंगे तथा जिले स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। संस्कृत भारती के प्रचार प्रमुख ब्रजेश पाराशर द्वारा अवगत कराया गया कि व्याख्यान माला के अंतर्गत संस्कृत के विद्वानों को भी आमंत्रित कर संस्कृत भाषा के महत्व एवं उपयोगिता पर उद्बोधन दिया जाएगा।शिक्षण प्रमुख रामस्वरूप किरार,कोषाध्यक्ष राजेश सेन,बालकेन्द्र प्रमुख, माया तिवारी, संध्या पाठक,सह प्रचार प्रमुख मलखान सिंह राजपूत,सदस्य प्रेमनारायण भदौरिया,राजेन्द्र बघेल ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। कार्यक्रमों के उपरांत भव्यता के साथ संस्कृत सप्ताह का समापन समारोह संपन्न होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811