शिवलाल यादव
रायसेन।रायसेन जिला मुख्यालय पर लगातार चोरियों की वारदातों में इजाफा हो रहा है। रायसेन के थाना कोतवाली के सामने ही चोर होंडा एक्टिवा चुराकर ले गए। थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कोतवाली पुलिस प्रभारी आशीष सप्रे ने फरियादी मोहम्मद नफीस की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। थाना कोतवाली पुलिस ने बताया की फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। इस मामले की जांच थाना कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक राजा राम यादव द्वारा की जा रही है। फरियादी ने बताया की थाना कोतवाली से करीब 100 मीटर उत्तर में मेरी बाइक खड़ी थी,जिसका क्रमांक एमपी 04 यूडी 2244 होंडा एक्टिवा अज्ञात चोर चुरा ले गए।