Let’s travel together.

बुजुर्ग आदिवासी पर लात घूसे बरसाकर गालियां बकने वाला दरोगा निलंबित

0 118

सहरिया क्रांति की जंग लाई रंग
शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में हाल ही में एक शर्मनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक बुजुर्ग आदिवासी रामचरण के साथ खनियाधाना थाना के सहायक उप निरीक्षक प्रकाश कौरव द्वारा मारपीट और जातिसूचक अपमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, प्रशासन पर दबाव बढ़ गया । सहरिया क्रांति के मुखर विरोध के बाद पुलिस अधीक्षक ने सहायक उप निरीक्षक (सउनि) प्रकाश कौरव को तत्काल प्रभाव से आज निलंबित कर दिया है।MPTODAY NEWS ने इस खबर को पुरजोर तरीके से उठाया था।

पुलिस अधिकारियों ने माना कि थाना खनियाधाना में पदस्थ सउनि प्रकाश कौरव का एक बुजुर्ग आदिवासी के साथ गाली-गलौच और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो सामने आने पर पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। इस कृत्य को सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए सउनि को तत्काल निलंबित कर दिया गया और एसडीओपी पिछोर को प्राथमिक जांच के लिए निर्देशित किया गया है।
इस घटना से क्षेत्र में सहरिया आदिवासियों के प्रति पुलिस की बर्बरता का मामला फिर से सुर्खियों में आ गया था । बुजुर्ग आदिवासी रामचरण पुत्र जुरौआ निवासी बुकर्रा के साथ हुए इस दुर्व्यवहार ने आदिवासी समुदाय में आक्रोश का माहौल बना दिया ।
सहरिया क्रांति के संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजय बेचैन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुये कार्यवाही की मांग की थी और उन्होंने कहा कि यह घटना आदिवासियों के प्रति पुलिस की बढ़ती बर्बरता का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होने कहा था कि आरोपी के विरुद्धपुलिस प्राथमिकी दर्ज की जाए वरना 24घंटे बाद विशाल आंदोलन होगा। संजय बेचैन के अल्टीमेटम के बाद अधिकारी हरकत में आए ।
संजय बेचैन ने प्रशासन से अपील की पिछोर अनुविभाग में दबंगों के कहने पर आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएँ आम हो गई हैं, जो सामाजिक न्याय और मानवाधिकार के सिद्धांतों के खिलाफ है। इस घटना ने पुलिस और आदिवासी समुदाय के बीच के विश्वास को गहरा झटका दिया है। प्रशासन की चुनौती है कि वह इस मामले को सही ढंग से निपटाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भाव कायम रह सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हो सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811