विदिशा। विदिशा जिले की नटेरन पुलिस ने अजिंदर पारदीब्के साथ मारपीट कर प्राण घाटक छोटे पहुंचाने के आरोपी सईद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हे।इस मामले के चसर आरोपितो पिंकू पारदी, भूरा पारदी सूरज पारदी, किस्मत पारदी को मई माह में गिरफ्तार कर लिया था।
उल्लेखनीय हे कि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा आदतन अपराधियों व अपराध में फरार आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिये गये हैं। निर्देश के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डां प्रशांत चौवे एवं SDO (P) गंजबासौदा मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह द्वारा थाना नटेरन क्षेत्र के फरार आरोपियो पर कार्यवाही की जा रही है।
ज्ञातव्य हे कि 14 अगस्त 23 को श्रीमती रेखा पारदी द्वारा शिकायत कि थी कि उसके पति अजिंदर पारधी, ननद जूही एवम ससुर रामलाल को पिंकू पारदी, भूरा पारदी सूरज पारदी, किस्मत पारदी एवं सईद पारधी ने मारपीट की है रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक अपराध क्र. 227/23 धारा- 294,324,506,34 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान अजिंदर पारदी को गंभीर चोट होने से प्रकरण में धारा 307 का इजाफा किया गया । प्रकरण में पांचों आरोपी लंबे समय से फरार रहे ,आरोपी गणों पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इनाम की घोषणा की गई । प्रकरण में 04 आरोपी गणों को दिनांक 16.05. 24 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो न्यायिक अभिरक्षा में है प्रकरण में शेष बचे फरार आरोपी सईद की काफी लंबे समय से तलाश की जा रही थी जो आज मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की फरार आरोपी आज अपने गांव रायपुर टपरा में काफी समय बाद आया है कि सूचना पर आरोपी को ग्राम रायपुर टपरा से थाना नटेरन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकडा आरोपी सईद पारदी पिता रैय्यत पारदी उम्र 20 साल निवासी रायपुर टपरा थाना नटेरन को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त हथियार लाठी को जप्त किया गया है एवं आरोपी को माननीय न्यायालय बासौदा पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
उक्त प्रकरण में आरोपी अगस्त 2023 से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद इनाम की घोषणा की गई थी।
विशेष भूमिका
थाना प्रभारी आशुतोष सिंह , उनि शालिग्राम प्रजापति, प्रधान आरक्षक सुनील बघेल, आरक्षक नवनीत शर्मा, धर्मेंद्र , धर्मवीर सिंह, विमल, गौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।