रायसेन। मध्य प्रदेश में भारी बारिश से नदी नाले रिपटे ऊफान पर चल रहे हैं। रायसेन जिले की बम्होरी थाना क्षेत्र से ये दूसरी घटना फिर सामने आ रही कि। जिसमे एक युवक नाले में बहती लकड़ी को पकड़ने के चक्कर में बह गया।

बता दे बीते दिनो थाना बम्होरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सियालबाड़ा नयाखेड़ा के एक व्यक्ति की बाढ़ के पानी में बह जाने से जान चली गई थी,और अब थाना बम्होरी के ग्राम कुंडाली पीरिया घाटी मे समीर खा पिता जब्बर खा उम्र 22-23 साल निवासी कुंडाली का अपने चाचा जाहिद खा के साथ इक्यावन नदी के बहते पानी मे लकड़ी पकड़ने का प्रयास कर रहा था तभी अपना आसंतुलन को बैठा फिर लकड़ी पकड़ने के समय बह गया ।

घटना शाम 04.00 बजे घटित हुई, जिसकी तलाश के लिए थाना बम्होरी पुलिस प्रशासन के अधिकारी व्यक्ति को ढूंढने के लिए रेस्क्यू में लगे हुए हैं, बमोरी थाना प्रभारी आरके चौधरी ने अपील की है, कि क्षेत्र के नदी नाले या रिपटे के ऊपर से पानी बह रहा हो तो आप अपनी जान जोखिम में डालकर नदी नाले रिपटे पर ना करें ताकि इसी घटना घटित ना हो सके ।
