Let’s travel together.

सब जूनियर पश्चिम क्षेत्र राष्ट्रीय पुरूष हाँकी मध्यप्रदेश विजेता

0 86

विजेता टीम के कप्तान रायसेन के आतिफ़ खान एंव अनिल शुक्ला सम्मिलित

भोपाल।रायसेन।  2nd पश्चिम क्षेत्र हाँकी इंडिया पुरूष राष्ट्रीय सब जूनियर चैम्पियनशिप 23 से 30 जुलाई 2024 सूरत गुजरात में देर रात खेले गये फ़ाइनल मैच में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 7-1 से हराकर ख़िताब पर क़ब्ज़ा जमाया ।
विजेता मध्यप्रदेश टीम के कप्तान रायसेन के गोलकीपर आतिफ़ खान एंव अनिल शुक्ला भी है । दोनों खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है ।

मध्यप्रदेश टीम के कप्तान आतिफ़ ने शानदार बचाव से सभी का दिल जीता तो अनिल ने टीम के स्कीमर के रूप में शानदार मूव बनाकर गोल करने में सहयोग किया ।
मध्यप्रदेश ने अपने पहले मैच में महाराष्ट्र को 6-0 से दूसरे मैच में राजस्थान को 20-1 , सेमीफ़ाइनल में दादर नगर हवेली को 15-0 से एंव फ़ाइनल में महाराष्ट्र को 7-1 से पराजित कर विजेता बना ।
मध्यप्रदेश को विजेता बनने पर टीम व जिले की खिलाड़ियों को ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल , ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, ज़िला हाँकी संघ के अध्यक्ष आलोक भार्गव, उपाध्यक्ष रिज़वान अली, कोच प्रह्लाद राठौर,संध्या मेहरा ने बधाई एंव शुभकामनाएँ दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811