Let’s travel together.

कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक की मौत,गैंगबार में घायल हुआ था मुख्तार

0 4,973

हत्या, लूट अपहरण अड़ी बाजी के 58 मामलो में आरोपी था मुख्तार मालिक

विजय सिंह राठौर, रायसेन

राजस्थान में दो दिन पहले हुए गैंगवार में घायल भोपाल के फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक की मौत हो गई। घायल मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुख्तार को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। मुख्तार मलिक रायसेन जिले के गोहरगंज का रहने वाला था। मप्र के रायसेन और भोपाल सहित मप्र एवं उप्र के अन्य स्थानों पर उसके ऊपर 58 से ज्यादा मामले दर्ज थे।

झालावाड़ के डीएसपी गिरधर सिंह ने बताया कि मुख्तार मलिक नदी से करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल में घायल मिला था। मुख्तार की राजस्थान के बंटी गैंग से गैंगवार हुई थी। दोनों गैंग के बीच भीमसागर बांध के कैचमेंट एरिया में मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों गैंग के बीच फायरिंग हुई। गैंगवार में मुख्तार गैंग के एक गुर्गे की मौत हो गई थी। वहीं, मुख्तार समेत उसका राइट हैंड विक्की वाहिद घायल था।

पुलिस के मुताबिक, भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने ले रखा है। मंगलवार देर रात मुख्तार मलिक 11 मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास कम गहरे पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले मछुआरों से कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में मुख्तार ओर उंसके एक साथी की गोली लगने से मौत हो गई। खबर लगते ही बड़ी संख्या में मुख्तार के परिजन गौहरगंज से राजस्थान के झालावाड़ रवाना हो गए है।

भरी अदालत में गोलीबारी के बाद सुर्खियों में आया था मुख्तार मालिक का नाम..

भोपाल जिला अदालत में मुख्तार मलिक के खिलाफ गवाही देने आए मुन्ने पेंटर के ऊपर जज के सामने भरी अदालत में गोली चलाने वाले मुख्तार मलिक पहली बार सुर्खियों में आया था। मई से पहले अपहरण के एक मामले में आईपीएस संजीव सिंह द्वारा चिकलोद के जंगलों में भी पुलिस से हुई मुठभेड़ में मुख्तार बाल-बाल बच गया था । घटना मुख्तार के दो शूटर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे वहीं एक अन्य मामले में मुख्तार को जबलपुर हाईकोर्ट से फांसी की सजा सुनाई गई जो बाद में सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन कारावास में बदल दी थी। मुख्तार कुछ दिनों से जमानत पर जेल से बाहर था। वही इन दिनों राजस्थान के झालावाड़ में भीमसागर डेम में मछली का ठेका पेटी पर लेकर काम कर रहा था। जहां वर्तमान और पूर्व मछली ठेकेदार के बीच गैंगवार चल रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     अमित शाह ने म.प्र. में ई-समन प्रणाली की सराहना की-अरुण पटेल     |     भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए जाएंगे भवन     |     देवनगर में स्वामित्व अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन     |     बालभारती में विदाई समारोह का आयोजन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल प्रदान की     |     विधायक अनुज शर्मा ने किया 72 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण     |     अनुभूति कैंप में पहुंचे 128 बच्चे, वन्यजीवों की जानकारी ली: गौरा टेकरी में वन विभाग ने किया कार्यक्रम     |     रायसेन में वन भूमि पर बोरिंग रोकने का एक डिप्टी रेंजर और वनरक्षक पर हमला,महिलाओं ने घेरकर मारा वनरक्षक के सिर में लगी चोट     |     भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया संविधान गौरव दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811