सिलवानी रायसेन।सरकारी जमीन से आने जाने एवं वाहन खड़ा करने के विवाद में इतना उग्र रूप ले लिया पड़ोसी में आपस में झगड़ पड़े और जमकर पिटाई कर जन से मारने की धमकी दे डाली और गुस्सा शांत नही हुआ तो अपनी लायसेंसी रायफल से हवाई फायर कर दिया।
मामला रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम नीगरी का है। फरियादी सौरभ रघुवंशी पिता रामकिशन रघुवंशी उम्र 18 साल निवासी नीगरी ने थाने आकर रिपोर्ट किया कि उसका पड़ोसी शिवकुमार रघुवंशी और उसका पुत्र सत्यम रघुवंशी से बाजू में खाली पड़ी सरकारी जमीन के लेकर आने जाने एवं वाहन खड़ा करने की बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। जिस पर सत्यम रघुवंशी ने फरियादी सौरभ रघुवंशी को मां बहिन की गाली देकर जान से मारने की धमकी और सरकारी जमीन से निकलने पर देख लेने की धमकी दी, इस दौरान सौरभ रघुवंशी को सत्यम रघुवंशी को पाइप से मार पीट कर चोट पहुंचाई, वही पिता शिवकुमार रघुवंशी ने अपने घर के छत पर चढ़कर अपनी लायसेंसी 315 रायफल से हवाई फायर कर दिया। जिससे फरियादी जान बचाकर थाने आया और रिपोर्ट की।
पुलिस ने फरियादी सौरभ रघुवंशी की रिपोर्ट पर आरोपी शिवकुमार रघुवंशी और उसके पुत्र सत्यम रघुवंशी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।ईस संबंध में थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लायसेंसी 315 रायफल, एक खाली कारतूस, पाइप को जप्त किया है। वही आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने का प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया सिलवानी थाना क्षेत्र के डुंगरिया निवासी अजय पटेल जो कि सेंटल जेल से फरार है जिस पर भोपाल पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया उसका रिवाल्वर का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त करने का प्रतिवेदन भी वरिष्ठ कार्यालय भेजा गया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।