विदिशा । भोपाल- जोधपुर जाने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन में आग लग जाने से अफरातफरी का महोल बन गया। भोपाल- जोधपुर जाने वाली फास्ट पैसेंजर में शाम करीब 6 बजे आग लगी ।रेलवे स्टेशन पहुंचने के पहले ही तेज धुँआँ और आग देखकर लोगों ने चिल्लाकर यात्रियों से ट्रेन रोकने को कहा। स्टेशन के नजदीक होने और ट्रेन में तेज धुआ और आज की सूचना मिलते ही आरपीएफ जीआरपी और रेलवे स्टेशन के कर्मचारी तुरंत ट्रेन के पास पहुंचे।

सभी ने मिलकर आग् को काबू किया इस आग और धुएं की वजह से यात्रियों में दहशत फैल गई । आग् को काबू करने के बाद ट्रेन को प्लेटफार्म पर ले जाया गया। जहां पूरी बोगी की पूरी बारीकी से दोबारा जांच की गई और 7 बजे के बाद ट्रेन को बीना की ओर रवाना किया गया।रेलवे के सूत्रों ने बताया कि ब्रेक शू चिपकने के कारण यह आग लगी थी।वही ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं एक यात्री ने बताया कि विदिशा स्टेशन के पहले बेतवा नदी के पुल से ही ट्रेन के इंजन के ठीक पीछे की बोगी से धुआं उठाना शुरू हो गया था।समय रहते आज पर काबू नहीं किया जाता तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता या। इस घटना के चलते भोपाल की ओर से आ रही अन्य ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर ही रोक दिया गया अन्य ट्रेन भी विलंब से चली