Let’s travel together.

श्रीमद्भागवत कथा का छटां दिन:श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह,7 मई को समापन

0 214

उद्धव, कंस वध का प्रसंग सुनाया
श्री कृष्ण की बाराती बने श्रोता, धूमधाम से हुआ रुकमणी विवाह

– औधोगिक शहर मण्डीदीप में 1 से 7 मई तक आयोजित हो रही है संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, 7 मई को होगा कथा का विराम

मिथलेश रघुवंशी

मंडीदीप/ रायसेन।औधोगिक शहर के दशहरा मैदान पर 1 से 7 मई के बीच आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन शुक्रवार को श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। इसके साथ ही कथा व्यास अंतराष्ट्रीय आध्यात्मिक एवं प्रेरक वक्ता किशोरी महारास लीला,श्री उद्धव चरित्र, श्रीकृष्ण मथुरा गमन, कंस वध और श्री रुक्मणी विवाह महोत्सव का मार्मिक प्रसंग सुनाया। इस दौरान कथा व्यास द्वारा राधिका गौरी से, ब्रज की छोरी भजन की मनमोहक प्रस्तुति पर पूरा पंडाल झूमता नजर आया।


बाराती बने श्रोता, झूमा पंडाल-
कथा के छठवें दिन श्री कृष्ण-रुकमणी विवाह का मनमोहक मंचन किया गया, जिसमे सिवनी मालवा से अतुल राठौर भगवान श्री कृष्ण के रूप घोड़े के पर सवार होकर जैसे ही दूल्हे के रूप पंडाल में पहुंचे, कथा व्यास किशोरी जी के विवाह गीत पर श्रोता बाराती बनकर जमकर झूमे।


7 मई को महाप्रसादी वितरण के साथ होगा कथा का समापन–
कथा का शनिवार को महाप्रसादी वितरण के साथ विराम होगा। इस दौरान कथा व्यास द्वारा श्री-कृष्ण की मित्रता का प्रसंग श्रवण कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811