नवदीप श्रीवास्तव श्यामपुर सीहोर
जिला प्रशासन द्वारा अवैध कालोनियों और कालोनाईजर्स पर सख्त कार्रवाही करते हुए उनके द्वारा किये गये निर्माण पर बुलडोज़र चलाकर धवस्त किया हे। राजस्व मंत्री करनसिंह वर्मा ने अवैध कालोनियों पर सख्त कार्रवाही के निर्देश दिये थे।

राजस्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक दिनांक- 29/01/2024 में दिये गए निर्देशानुसार, कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सीहोर के पत्र क्रमांक – 242/आर एम/2024 सीहोर दिनांक- 31/01/2024 के परिपालन में आज दिनांक 14/02/2024 को तहसीलदार तहसील श्यामपुर द्वारा ग्राम श्यामपुर में अवैध कालोनियो के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

जिसमें ग्राम श्यामपुर में कालोनाइजर प्यारेलाल पाटीदार द्वारा खसरा क्रमांक – 812/1, 894/812/1/1 रकबा- 1.176 हे0 में वाटिका कालोनी, कालोनाइजर पुरूषोत्तम साहू द्वारा खसरा क्रमांक- 245/2/1/1/1, 245/2/1/1/2 रकबा- 0.495हे0 में एवं कालोनाइजर सुनील पुष्पद द्वारा खसरा क्रमांक- 627/1/1, 627/1/2, 627/6 रकबा- 2.182 हे0 में सुंदर

नगर कालोनी बिना किसी विकास अनुमति के विकसित की जा रही थी, जिस में कालोनियों में पहुंच मार्ग, नाली एवं गेट आदि का निर्माण किया गया था। उक्त निर्माण को तोड़ कर अवैध कालोनी पर रोक लगाई गई।