Let’s travel together.

मुख्य सड़क मार्ग पर दुकानों के सामने पानी भरने से आवागमन बाधित एमपीआरडीसी सुधार पर नहीं दे रही ध्यान

0 128

– फोर लेन सड़क निर्माण के लिए पेवर ब्लाक हटाने से दुकानों के सामने भरा बारिश का पानी
– विभाग, प्रशासन और निर्माण एजेंसी ने नहीं किए वैकल्पिक इंतजाम, नागरिक और दुकानदार परेशान

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन।

ज़िले के गैरतगंज नगर के बसस्टैंड एवं आसपास के सटे इलाके में भोपाल सागर मुख्य सड़क मार्ग की दोनों साइड के रास्ते बारिश के पानी भरने से तालाब में तब्दील होने के बाद एमपीआरडीसी द्वारा सुधार पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। फोर लेन सड़क निर्माण के लिए यहां से पेवर ब्लाक हटाकर सड़क खोद दी गई है जिसमें पानी भर रहा है। एमपीआरडीसी, प्रशासन या निर्माण एजेंसी ने मामला संज्ञान में आने के बाद भी इसको ठीक करने के कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
नगर में बारिश के मौसम में गिरे पानी से मुख्य सड़क मार्ग के दोनों ओर पेवर ब्लाक हटाने के बाद खुदे पड़े दोनों साइड के रास्तों पर तालाब नुमा स्थिति बन गई है। इसके पहले छुट पुट बारिश से गिरे पानी से कीचड़ गंदगी तो थी ही, जोरदार बारिश ने अब हालात खराब कर दिए हैं। स्थिति यह है कि नागरिकों और दुकानदारों को खासी परेशानी हो रही है। यही नहीं लबालब भरे पानी ने तो कई दुकानों में भी प्रवेश कर दुकानों का सामान तक खराब कर दिया है। इन हालातों के बाद एमपीआरडीसी, प्रशासन या निर्माण एजेंसी ने सुधार के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। यहां तक की पानी निकासी तक का मार्ग नहीं बनाया गया है जिससे क्षेत्र में पानी सड़ने के कारण गंदगी भी पनप रही है। एमपीआरडीसी की संभागीय प्रबंधक सोनल सिन्हा के संज्ञान में नागरिकों द्वारा यह मामला लाए जाने के बाद भी अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है तथा नागरिक और व्यापारी परेशान हो रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811