Let’s travel together.

सेमरी वाटर सप्लाई लाइन लीकेज से घरों में फिर भरा पानी, गुस्साए नागरिकों ने किया चक्काजाम

0 100

– गैर तकनीकी और घटिया ढंग से डाली जा रही सेमरी वाटर सप्लाई लाइन
– मॉनिटरिंग का अभाव, कार्यवाही सुस्त,

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज नगर में वाटर सप्लाई के लिए नए सिरे से डाली जा रही सेमरी वाटर सप्लाई पाइप लाइन शुरुआती दौर में ही जगह जगह से लीकेज हो रही है। दर्जनों लीकेज लाइन में आने की कड़ी में रविवार को एक बार फिर हुए लीकेज के चलते घरों एवं दुकानों में बड़े पैमाने पर पानी भर गया तथा लोगों का नुकसान हो गया। इस घटना के बाद गुस्साए लोगो ने मुख्य सड़क मार्ग पर चक्काजाम लगा दिया जो एक घंटे से ज्यादा चला।
नगर के भोपाल सागर मुख्य सड़क मार्ग के 5 किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के साथ वाटर सप्लाई की सेमरी लाइन का नए सिरे से विस्थापन चल रहा है। रविवार को पेयजल सप्लाई के लिए छोड़े गए पानी के बाद टेकापार क्षेत्र में यह लाइन लीकेज हो गई तथा लीकेज के बाद लाइन से निकलने वाला पानी बड़े पैमाने पर घरों एवं दुकानों में भर गया। जिसके चलते टेकापार कालोनी क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी हेमंत माहेश्वरी के घर एवं दुकान में पानी भर गया। तथा उनका गृहस्थी का एवं दुकान में रखा लाखो की लागत का सामान जलमग्न हो गया। घटना से गुस्साए लोगो ने एकत्रित होकर भोपाल सागर मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया तथा प्रशासन एवं ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चले इस प्रदर्शन से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। जानकारी मिलने पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार रामजीलाल वर्मा मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शन कर रहे लोगो से बात की। लोगों ने मौके पर बताया कि नई विस्थापन वाली वाटर सप्लाई लाइन गैर तकनीकी एवं घटिया ढंग से डाली जा रही है जिससे आये दिन लाइन लीकेज से इस तरह के नुकसान हो रहे है। अब तक नगर में दर्जनों लीकेज आ चुके हैं जिससे पानी सप्लाई तो ठप है ही लोगों के घरों में पानी भरने से नुकसान भी हो रहा है। नगरवासियों ने लाइन को गुणवत्तापूर्ण डालने सहित घरों के सामने से हटाकर अन्यत्र स्थान से डालने की मांग की। तहसीलदार ने लोगो की बात सुनकर उन्हें चक्काजाम हटाने की समझाइश दी तथा उक्त मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन की समझाइश के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगो ने बमुश्किल चक्काजाम हटाया।

गैर तकनीक और घटिया ढंग से डाली जा रही लाइन, हमेशा बनेंगे ऐसे ही हालात

नगर को सेमरी वाटर सप्लाई लाइन की करोड़ो की सौगात इसके क्रियान्वयन के साथ अभिशाप साबित हुई है। बीते वर्ष पहले जलापूर्ति की यह योजना धरातल पर आई। लोगो को उम्मीद थी कि अब नगर पानी के लिए नही तरसेगा। परन्तु करोड़ो का यह निर्माण भृष्टाचार की भेंट चढ़ गया। नतीज़तन आये दिन लाइन लीकेज से लोगो को सुकून से पानी नसीब नही हुआ। वहीं उसी लाइन पर चलते हुए अब सड़क चौड़ीकरण के साथ नगरीय क्षेत्र के पांच किलोमीटर क्षेत्र में दोबारा सेमरी लाइन का विस्थापन होने के दौरान भी घटिया और गैर तकनीकी ढंग से लाइन डाले जाने के कारण लीकेज हो रहे हैं। लोगों को लगा था कि अब इसके हालात सुधरेंगे परन्तु नवीन लाइन में भी लीकेज की परेशानी नही सुधरी है। यही नही लाइन को सड़क से हटाकर रहवासी घरों ओर दुकानों के सामने से डाल दिया गया है। अब लीकेज होता है तो घरों एवं दुकानों में पानी भर जाता है। तकनीकी जानकारों ने बताया कि लाइन का विस्तारण का कार्य ग़ैर तकनीक ढंग से किया जा रहा है न तो लाइन में बेस है और न ही गुणवत्ता। इस तरह आनन फानन में डाली जा रही यह लाइन नगरवासियों को जीवनभर के लिए दुखदायी रहेगी।

नगरवासी आंदोलन की राह पर

फोर लेन सड़क के दौरान वाटर सप्लाई लाइन सहित सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ियों के प्रति नागरिक खासे आक्रोशित हैं। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और अधिकारियों की मॉनिटरिंग के अभाव में मनमर्जी से हो रहे कार्यों से जनहित की उपेक्षा से नागरिक दुखी हैं तथा अब आंदोलन की राह पर हैं। जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरी तो नागरिक इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन भी कर सकते हैं। रविवार को हुआ चक्काजाम इसका पहला नमूना रहा, जब नागरिक आक्रोशित होकर सड़क पर आ गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811