Let’s travel together.

हाइवे पर आवारा पशुओं का विचरण,रोज ही दुर्घटनाओ में मर रहे मबेशी

0 118

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज कहीं ना कहीं आवारा पशुओं की मौत हो रही है इन पशुओं को रखने वाला व्यक्ति ना ध्यान दे रहा है ना ही सरकार इन आवारा पशुओं की ओर ध्यान दे रही है जिससे इन आवारा पशुओं की रोज कहीं ना कहीं रोड पर मौत हो रही है इस समय बारिश का दौर चल रहा है यह जानवर दिन भर जंगलों में घूमते हैं जैसे ही शाम होती है तो वह सूखे में आकर रोड पर बैठ जाते हैं जिससे वाहन चालक रात के समय इन आवारा पशुओं को देख नही पाते और दुर्घटना में इनकी मौत हो जाती हैं
सोमवार मंगलवार रात को फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर अज्ञात वाहन ने गाय के छोटे बछड़े को जोरदार टक्कर मर दी। जिससे गाय के बछड़े की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। भोपाल विदिशा रोड पर वीडियो कोच बस और ट्रक को ड्राइवर तेज गति से चलाते हैं। इन वाहनों की रफ्तार भी बहुत अधिक होती है जिससे कहीं ना कहीं दुर्घटना होती रहती है इन ट्रक वालों और बस वालों पर कोई भी अधिकारी कार्रवाई नहीं करता है जिससे भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |     स्तूप पहाड़ी पर दिखाई दिया तेंदुआ मचा हडकंप     |     सुल्तानगंज में 15 लाख का शौचालय बना सफेद हाथी, ग्रामीणों ने खोला ताला     |     लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही     |     तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कपड़ा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान और अमर शहीदों का बलिदान है-विधायक अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811