बरसात में फिर गीदगढ़ टोला के ग्रामीण होगे परेशान,जिम्मेदार नही कर रहे सही मॉनिटरिग
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गीदगढ़ पंचायत के गीदगढ़ टोला तक आजादी के बाद से अब तक सड़क नहीं बनी थी ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद डेढ़ साल पहले क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी द्वारा सड़क स्वीकृत हुई और ग्रामीण को उम्मीद थी की अब उन्हें निकालने में परेशानी नहीं होगी। मगर डेढ़ साल बाद भी यह सड़क अभी तक नहीं बन पाई है। और काम अधूरा पड़ा है वहीं ठेकेदार द्वारा धीमी गति से काम किया जा रहा है और डेढ़ महीने से कम बंद है। ऐसे में बरसात का मौसम आ गया है जिससे ग्रामीणों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक गीद गढ़ से ग्राम गीद गढ़ टोला तक 3 करोड़ 42 लख रुपए लागत से 2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष पहले स्वीकृत हुआ था। मगर डेढ़ साल बाद भी बनकर तैयार नहीं हुआ है ठेकेदार ने डेढ़ महीने पहले काम बंद कर दिया है। अब ऐसे में ग्रामीणों को इस मार्ग से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि ग्रामीण कई बार जिम्मेदारों से रोड जल्दी बनवाने की शिकायत कर चुके हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है और इस मार्ग से निकलना भी मुश्किल हो गया है।