Let’s travel together.

शादी की, हनीमून पर भी गई… दो महीने बाद दुल्हन रातोरात हो गई गुम, जब मिली तो खुला ये राज

0 121

उत्तर प्रदेश के देवरिया में शादी के दो महीने बाद एक दुल्हन अचानक अपने ससुराल से गायब हो गई. रात भर पति और ससुराल वाले दुल्हन को ढूंढते रहे. उसके मायके वालों से भी पूछा गया. लेकिन दुल्हन वहां भी नहीं थी. अगले दिन पति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. कहा- साहब मेरी बीवी को ढूंढ दीजिए. वो रात से गायब है. पुलिस ने पति की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की.

सोमवार को जब दुल्हन पुलिस को मिली तो पता चला कि वो तो अपने प्रेमी संग भागी थी. मामला बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाले एक युवक की शादी बरियारपुर थाना क्षेत्र की युवती से 25 अप्रैल को हुई थी. शादी के बाद दोनों हनीमून पर भी गए. लेकिन दूल्हा नहीं जानता था कि उसकी बीवी अभी भी अपने प्रेमी से बात करती है. दूल्हे ने कहा कि बीवी अक्सर मोबाइल पर किसी से बात करती थी. पूछने पर कहती थी कि दोस्तों से बात कर रही है.

22 जून को हुई गायब

दूल्हे ने कहा कि उसे कभी भी अपनी दुल्हन पर शक नहीं हुआ. सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन 22 जून की रात को वो अचानक घर से लापता हो गई. फिर पुलिस से हमें पता चला कि वो तो अपने प्रेमी के साथ भाग गई है.

प्रेमी के साथ रहना चाहती है दुल्हन

मामले में पुलिस ने बताया कि उन्होंने मुखबिर की मदद से सोमवार को दुल्हन को ढूंढ निकाला. जब उससे पूछताछ की गई तो दुल्हन ने बताया- मैं शादी के बाद भी अपने प्रेमी से बात करती थी. 22 अप्रैल को मैंने ही अपने बॉयफ्रेंड को ससुराल बुलाया था. फिर हम दोनों वहां से भाग गए. लेकिन इस बीच मेरे प्रेमी को पता चला कि पुलिस मुझे ढूंढ रही है तो वो कहीं भाग गया. दुल्हन ने कहा- मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती हूं. मेरे घर वालों ने जबरन मेरी शादी किसी और से करवाई है. पुलिस और घरवालों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की कि वो ससुराल लौट जाए. लेकिन दुल्हन किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थी. पुलिस ने फिर थक हारकर उसे मायके भेज दिया. फरार प्रेमी की तलाश की जा रही है.
Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |     गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811