Let’s travel together.

छाए रहेंगे बादल, बरसेंगे बदरा! दिल्ली में हफ्ते भर बारिश का अलर्ट, जानें नोएडा-गाजियाबाद का मौसम

0 122

यह सप्ताह दिल्ली एनसीआर के लिए राहत लेकर आ रहा है. पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह हल्की, मध्यम और भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर के भीगने की संभावना जताई है. बारिश के साथ ही तेज हवाएं और आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है. रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी, साथ ही रात भर उमस भरी गर्मी से लोग बैचेन नजर आए.

रविवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहने से दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. रात में उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया. मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 24 और 25 जून को बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है.

दिल्ली में सप्ताह का मौसम

यह पूरा सप्ताह दिल्ली वासियों के लिए अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह लोगों को चिलचिलाती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम सुहावना रहेगा. आंधी के साथ बारिश की संभावना है. मंगलवार 25 जून को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. 26 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं, 27 जून दिन गुरुवार को आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है. 28 जून शनिवार और 29 जून रविवार को सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा वर्षा या गरज के साथ तूफान आने की संभावना है.

नोएडा-गाजियाबाद में सप्ताह का मौसम

दिल्ली के अलावा एनसीआर का मौसम अभी लोगों को थोड़ा और सताएगा. बात करें नोएडा-गाजियाबाद की तो मौसम विभाग ने यहां 26 जून से राहत मिलने उम्मीद जताई है. आईएमडी के मुताबिक, नोएडा-गाजियाबाद में 24 जून को आसमान बिलकुल साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है. 25 जून को गर्मी का असर चरम पर रहेगा और हीट वेव चलेगी. तापमान बढ़कर 42 डिग्री रहेगा. 26 जून से राहत मिलेगी और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है. 27 जून को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रहेगा. 28 जून को बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ तूफान आने की संभावना है. साथ ही तापमान 38 डिग्री तक रहेगा.

गुरुग्राम में अभी सताएगी गर्मी

एनसीआर में शामिल गुरुग्राम में अभी गर्मी का सितम जारी रहेगा. मौसम विभाग एक अनुसार, यहां 24 जून से लेकर 27 जून आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 25 और 26 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है. 28 जून को बारिश होने से यहां लोगों को राहत मिलेगी. इस दिन और 29 जून को आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ तूफान आने की संभावना है. तापमान भी गिर कर 38 डिग्री पर पहुंच जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |     लगातार एक महीने की मशक्कत के बाद वनविभाग की पकड़ में आया तेंदुआ,सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811