Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री ने किया कहानी संग्रह ‘अंतर्ध्वनि’ का विमोचन

0 70

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरे विश्व में यह स्थापित किया है कि भारत बनेगा विश्व गुरु – उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

भोपाल।उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने वरिष्ठ कथाकार शीला मिश्रा के कहानी संग्रह ‘अंतर्ध्वनि’ का आज हिंदी भवन भोपाल में विमोचन किया।। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हिंदी के मजबूत बनने से भारत विश्वगुरु बनेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में यह स्थापित किया है कि भारत विश्व गुरु बनने योग्य है। जब आजादी के सौ वर्ष पूरे होंगे तब भारत बहुत सारी चीजों में आगे निकल जाएगा। इसके लिए आवश्यक है कि हिंदी को, साहित्य के लेखन को, साहित्यकारों को बढ़ावा दिया जाए। अंतर ध्वनि की छोटी-छोटी कहानी समाज को मार्गदर्शन देती है और व्यक्तियों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है।

कार्यक्रम का आयोजन मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की ओर से किया गया। स्वागत भाषण डॉक्टर सुनीता खत्री ने दिया। सुश्री शीला मिश्रा ने पुस्तक के लेखन और प्रकाशन से संबंधित भाव व्यक्त किए। डॉ. कपिल तिवारी ने अंतर ध्वनि की कहानियों के ऊपर अपनी टिप्पणी करते हुए कहा कहानी समाज का आईना होती हैं। निराला पीठ की निदेशक डॉ. साधना बलवटे ने कहानियों की बहुत सूक्ष्म तरीके से समीक्षा की। अध्यक्षता टैगोर विवि के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर जनरल जीडी बक्शी उपस्थित थे। डॉ. संजय सक्सेना ने शहर के सभी साहित्यकार एवं प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |     लगातार एक महीने की मशक्कत के बाद वनविभाग की पकड़ में आया तेंदुआ,सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811