Let’s travel together.

बृहद स्तर पर वृक्षारोपण के लिए बनाई कार्य योजना , पेड़ पालक होंगे तैनात ,पौधों का होगा पोषण

0 147

शरद शर्मा  बेगमगंज रायसेन

एसडीएम सौरभ मिश्रा एवं वनपरिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार के द्वारा अनु विभाग क्षेत्र में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाने को लेकर कार्य योजना बनाई है । जिसके तहत वन महोत्सव के साथ बड़े पैमाने पर फल एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया जाएगा , साथ ही पौधों को पोषित करने के लिए एक-एक व्यक्ति पेड़ पालक बनाकर उनके पोषण की जिम्मेदारी सौंप जाएगी ।

वन परिक्षेत्रधिकारी अरविंद अहिरवार ने कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पौधों को पोषित करके पेड़ बनाने के लिए एक-एक व्यक्ति को पलक पद पर तैनात किया जाएगा ताकि बच्चों के समान वह पौधों को पाल-पोसकर एक विकसित पेड़ में परिवर्तित कर सके। इसके लिए वन विभाग द्वारा फल एवं छायादार पौधों का वितरण किया जाएगा।विभिन्न प्रजातियों के पौधे सभी शासकीय कार्यालयों में रिक्त भूमि पर रोपित किए जाएंगे ।

रेंजर अरविंद अहिरवार ने संयुक्त रूप से एक कार्य योजना बनाई है कि जितने भी पौधे विभाग लगाएगा उनको जिओ टैक्स से निगरानी की जाएगी और 6 महीने बाद उनकी फाइनल रिपोर्ट बनेगी कि कितने पौधे बचाए गए । जितने पौधे बचा सके उतने ही रोपित करके पोषित किए जाएं।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार ने बताया
कहा कि वृक्ष हमें छाया के साथ प्राणवायु प्रदान करते है ।
साथ ही फल, फूल, औषधि, लकड़ी भी प्रदान करते है।
वर्षा का जल मिट्टी को संरक्षित करने के अतिरिक्त मिट्टी का कटाव रोकता है । वातावरण को शुद्ध रखते हुए हमें प्राकृतिक ऑक्सीजन उपलब्ध कराता है ।
यही पशु पक्षियों के रहने का आसरा बनते है । वृक्षारोपण का बड़ा महत्व है । वृक्षारोपण प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं।
कार्य योजना के तहत प्रथम चरण में वृक्षारोपण तहसील कार्यालय, थाना प्रांगण , गर्ल्स स्कूल प्रांगण , सीएम राइज स्कूल , कृषि उपज मंडी एवं शांति धाम शमशान घाट में वृक्षारोपण किया जाएगा ।इस बार हर विभाग वृक्षारोपण करने के साथ उनके पोषण की जिम्मेदारी लेगा और उन वृक्षों की देखभाल भी करेगा ।उन सबमें जिओ टेक के माध्यम से वन विभाग विशेष निगरानी रखेगा । पौधे लगाए तो जाएंगे पर उन्हें बचाया भी जाएंगा । जितने आप बचा सके ,उतने पौधे देने की कार्य योजना है ।
दशहरे मैदान में लगे मीना बाजार में वन विभाग अपना स्टाइल लगाएगा । जहां पर आने जाने वाले लोगों के लिए निशुल्क पौधा वितरण करेगा और उसके साथ देशी जड़ी बूटियां ,अर्जुन की छाल ,बहरे के फल भी वितरण करेगा।
वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी लोगों को बताएंगे पौधे लगाने का महत्व एक पौधा हमें क्या-क्या देता है इसकी जानकारी भी मीना बाजार में स्टॉल पर उपलब्ध रहेगी ।
आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में विशेष रूप से मुनगा का पौधा वितरण के साथ उन्हें रोपित कराया जाएगा ।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए भी मुनगे के पौधे दिए जाएंगे ताकि किसान उसे लगाकर उसकी देखभाल कर वृक्ष बना सके ,उसके बाद मुनगा बड़ा होकर फल फूल से वह अपना बिजनेस भी कर सकेंगे।इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, आयरन और फॉस्फोरस भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इससे ब्लड प्रेशर से लेकर हड्डियों के रोग में फायदा पहुंचता है. आगे बताया कि मुनगा के पत्तों, फूल और ड्रमस्टिक यानी फली स्वाद के साथ-साथ कई बीमारियों में कारगर है। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |     लगातार एक महीने की मशक्कत के बाद वनविभाग की पकड़ में आया तेंदुआ,सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811