Let’s travel together.

वीरान क्षेत्र में थे कीर्ति स्तंभ:कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के प्रयास से पहुंचे संग्रहालय

0 203

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह:जिले से लगभग 55 किमी दूर मडियादो – रजपुरा सड़क मार्ग पर ग्राम फतहपुर के निकट वीरान क्षेत्र में प्राचीन पांच प्रस्तर खंड थे जिनमें युद्ध के चित्र अंकित है जो देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो सकते थे,जिन्हें भ्रमण के दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने देखा और त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय दमोह सुरक्षित रखवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर 20 जून को फतहपुर भिलोनी भ्रमण पर थे जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और रॉक पेंटिग्स, किला और इन आकृतियों वाले प्रस्तर खंड को देखा था,जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को संपूर्ण जानकारी लेने स्थल पर भेजा और 23 जून को इन्हें संग्रहालय में स्थानांतरित किया गया, जिन्हें अब आसानी से देखा जा सकेगा और इतिहास के प्रति रुचि एवं ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में वृद्धि होगी। विदित है कि जिला कलेक्टर जिले में भ्रमण और विभिन्न क्षेत्रों की जानकारियां लेकर समस्याओं का समाधान और रचनात्मक कार्य भी लगातार कर रहे हैं।


उक्त प्रस्तर खंडों के संबंध में राय बहादुर हीरालाल द्वारा लिखित और 1919 में प्रकाशित गजेटियर दमोह दीपक से जानकारी मिलती है कि यहां पांच पत्थर के चीरे गड़े है उनमें युद्ध के चित्र अंकित है, दो में युद्ध की तिथि भी अंकित है एक में संवत 1198 आश्विन बदी 11 शुक्रे लिखा है कि राष्ट्रकूट या राठौर राजा जयतसिंह और किसी दूसरे राजा से लड़ाई हुई उसका यह कीर्ति स्तंभ है। जयतसिंह ने एक राजकुमार को मारकर भूमि पर गिरा दिया है और कोई महाराज पुत्र श्री गोपालदेव राजपुत्र श्री रणशैल को भाले से मार रहा है घोटक सिंहमणि नाम के एक भीमकाय घोड़े पर श्री दामोदर नाम राजपुत्र सवार हैं और चार राजपुत्रों का पीछा कर रहा है।उनमें से एक को मार भी डाला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811