Let’s travel together.

नर्मदापुरम जोन डीआईजी प्रशांत खरे ने की वार्षिक अपराध समीक्षा

0 139

– रायसेन पुलिस को दिया सख़्त गश्त और जनजागरूकता बढ़ाने का निर्देश

रायसेन। नर्मदापुरम जोन के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री प्रशांत खरे द्वारा रायसेन जिले की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री अशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खारपुसे, समस्त एसडीओपी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान डीआईजी श्री प्रशांत खरे द्वारा जिले के लंबित अपराधों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा उनकी शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त एवं प्रभात गश्त को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि अपराध की रोकथाम के साथ-साथ आमजन में पुलिस की सतत उपस्थिति का विश्वास बना रहे।
डीआईजी श्री खरे द्वारा पुलिस की ओर से जिले में चार प्रमुख अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए, जो निम्नानुसार हैं:
1. यातायात जागरूकता अभियान
2. साइबर अवेयरनेस (साइबर अपराध जागरूकता) अभियान
3. जनसंवाद एवं जनजागरूकता अभियान
4. नारकोटिक्स (मादक पदार्थ) संबंधी रोकथाम एवं जागरूकता अभियान
उक्त अभियानों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जाएगा, साथ ही नागरिकों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।
रायसेन पुलिस ने  नागरिकों से की हे कि वे कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811