Let’s travel together.

कॉलेज में बढ़ रही अनियमितताएं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

0 368

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी के द्वारा तहसील का एकमात्र शासकीय महाविद्यालय में दिन प्रतिदिन अनियमितताएं बढ़ती जा रही है जिसके चलते एबीवीपी के कार्यकर्ता द्वारा एसडीएम के नाम तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही है जो की एक टेंट के सहारे में ली जा रही है। जिम्मेदार अधिकारियो का कॉलेज की तरफ ध्यान ही नहीं है। ज्ञापन में विदित है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो कि हमेशा से ही राष्ट्रहित एवं छात्र हित का कार्य करता आ रहा है विषय हैं कि सिलवानी में महाविद्यालय प्राचार्य एवं स्टाफ के प्रोफेसरों द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है जो कार्यकर्ता छात्र हित एवं राष्ट्र हित के कार्य में सालभर आंदोलन प्रदर्शन करते हैं उनके ऊपर दबाव की स्थिति बनाई जा रही है। स्टाफ के प्रोफेसरों द्वारा विद्यार्थियों से अवैध फीस वसूली की जाती है कॉलेज से संबंधित कोई भी जानकारी विद्यार्थियों तक नही पहुंच पाती है जानकारी मांगने पर विद्यार्थियों से अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया जाता है पूर्व में भी इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है परंतु विद्यार्थियों के हित में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। प्राचार्य असमय कॉलेज में उपस्थित रहते हैं और ना ही कोई नियम के द्वारा कार्य करते हैं विद्यार्थियों को हमेशा ही समस्या का सामना करना पड़ता है। अतः विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि प्राचार्य एवं प्रोफेसर पर 15 दिन के अंदर उचित जांच पूर्वक कार्रवाई की जावे अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिलेभर में आंदोलन, प्रदर्शन एवं चक्काजाम करेगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन देने वालों में हीरेंद्र यादव, संयम सराठे, अनिल साहू, जय यादव, अंत्योदय पांडेय, प्रवीण परिहार, हर्ष सेन, पुष्पेंद्र पाराशर, अमित परिहार, गौरव चौहान, क्षितिज रघुवंशी, प्रांजल साहू, संध्या पाल, रिचा मेहरा, खुशी विश्वकर्मा, सरिता कुशवाहा, अदिति ठाकुर, आस्था ठाकुर, कामिनी ठाकुर, शीतल मेहरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811