Let’s travel together.

सब्जियों के बढे दाम, हंडी भी हुई मंहगी 

0 123

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

एक दिन बरसात होने के बाद आज साप्ताहिक हाट बाजार मे सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे लोग अब सब्जी के बढते दामों से बैचेन हो उठे हैं
जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले जमकर भारी बारिश से लोगों को खासी परेशानी उठानी पडी थी दो दिन से गर्मी का तापमान बढ गया जिससे लोग बैचेन हो उठे ।इसके साथ ही आज नगर मे साप्ताहिक हाट बाजार लगता है जिसमें लोग अपने चौके गर्म करने के लिये सप्ताह भर की व्यवस्था जुटाकर सब्जियां खरीदने बडी उम्मीद के साथ निकल पडते हैं परन्तु आज हाट बाजार मे सब्जियों के दाम अचानक बढऩे से सब्जी के दाम आसमान छू गए इस सब्जी की बढती मंहगाई से लोगों की कमर टूटती दिखाई देने लगी तथा महिलाओं की रसोई पर इसका सीधा असर पडने लगा वैसे खाद्य पदार्थ पहले से ही मंहगे चल रहे थे अब सब्जियों के दाम ने भी आसमान छू लिया जिससे लोग सब्जियों की खरीदारी करने से भी कतराते दिखाई दिये अदरक लहसुन हरीमिर्च प्याज सहित हरी सब्जी के दाम चरम पर पहुंच गए है आखिर लोग क्या खायें क्या न खायें की तर्ज पर दिनों दिन रसोई मे सूनापन बढऩे लगा है तथा महिलाओं मे भी बैचेनी बढने लगी है इस बेतहाशा बढती मंहगाई से महिलाओं मे भी खासी बैचेनी दिखाई दे रही है वैसे भी हाट मे सब्जियां कम दिखाई दे रही थीं हरी सब्जियों पर गर्मी का भी असर दिखाई दे रहा है बढती गर्मी से लोग परेशानी उठाते दिखाई दे रहे हैं ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811