Let’s travel together.

सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूर को BMW कार से रौंदा, 24 घंटे में मिल गई जमानत

0 82

चेन्नई में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. वाईएसआर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद बीदा मस्तान राव की बेटी माधुरी ने अपनी लग्जरी कार से फुटपाथ पर सो रहे मजदूर को रौंद डाला. हादसे में मजदूर की मौत हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी सांसद की बेटी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, एक ही दिन बाद आरोपी को जमानत दे दी गई.

फुटपाथ पात्र सो रहा मजदूर पेशे से पेंटर था. पुलिस का कहना है कि वह नशे में था और फुटपाथ पर सो रहा था. घटना के बाद मृतक के रिश्तेदारों और साथी थाने पर जमा हो गए. वह न्याय की मांग करने लगे. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था. घटना सोमवार की शाम बेसेंट नगर-चेन्नई की है.

फुटपाथ पर सोया हुआ था मजदूर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेसेंट नगर स्थित फुटपाथ पर 24 वर्षीय सूर्या सोया हुआ था. तभी तेज रफ्तार से बीएमडब्ल्यू कार ने उसे रौंद डाला. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूर्या की मौके पर ही मौत हो गई. कार में दो लड़कियां बैठी थीं. हादसे के बाद गाड़ी चला रही लड़की घटनास्थल से फरार हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. गाड़ी का नंबर जांचने पर पता चला कि वह गाड़ी वाईएसआर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद बीदा मस्तान राव की है.

आठ महीने पहले हुई थी शादी

गाड़ी को सांसद की बेटी माधुरी चला रही थी. जे-5 शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन (बेसेंट नगर) पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अगले दिन माधुरी को जमानत दे दी. मृतक के परिजनों ने बताया कि सूर्या की आठ महीन पहले शादी हुई थी. वह पेंटर था और मजदूरी कर घर का खर्चा चला रहा था. पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया. मंगलवार को सूर्या का अंतिम संस्कार किया गया. सूर्या की मौत से उसकी पत्नी का बुरा हाल है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811