Let’s travel together.

‘तोहार पतली कमर…’, Delhi Metro में भोजपुरी सॉन्ग पर लड़कियों ने लगाए ठुमके, पब्लिक बोली- ‘स्टेशन पर फोटो लगवाओ, तब सुधरेंगे’

0 81

दिल्ली मेट्रो में रीलबाजों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अधिकारियों की तमाम चेतावनियों के बावजूद चलती मेट्रो से कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है. अब भोजपुरी गाने पर ठुमके लगातीं दो लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे कुछ लोग मनोरंजक मान रहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे अनुचित और मेट्रो के नियमों का उल्लंघन मानते हुए घोर आपत्ति जताई है.

लोगों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो को यातायात के साधन के रूप में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए. इस तरह की गतिविधियां मेट्रो के अनुशासन और दूसरों के आराम में बाधा डालती हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

वायरल हो रहे वीडियो में आप दो लड़कियों को भोजपुरी सॉन्ग ‘तोहार पतली कमर, तोहार तिरछी नजर’ पर जोशिले मूव्स करते हुए देख सकते हैं. लेकिन वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि जैसे लोगों को रील क्रिएटर्स को वहां नाचते हुए देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है. आप देख सकते हैं कि कोई भी लड़कियों की ओर देखता तक नहीं है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेट्रो में सफर करने वालों को अब इन रीलबाजों से कोई फर्क नहीं पड़ता.

यहां देखें वीडियो, दिल्ली मेट्रो में भोजपुरी गाने पर लड़कियों ने लगाए ठुमके

लेकिन जब सोशल मीडिया की जनता की नजर इस रील पर पड़ी, तो लोग खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए. एक ने अधिकारियों से अपील करते हुए लिखा है, जहां देखो वहां चालू हो जाते हैं. इन रीलबाजों के लिए अलग से मेट्रो खड़ी करवा दीजिए. वहीं, दूसरे ने चिंता जताते हुए लिखा है, दिल्ली मेट्रो में तो यह चल ही रहा है, कहीं मुंबई मेट्रो में भी चालू न हो जाए. एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘स्टेशन पर इनकी फोटोज लगाई जाएं, तब सुधरेंगे.’

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811