Let’s travel together.

वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की प्रदेश कोर ग्रुप बैठक भोपाल में संपन्न

0 121

 

– 21 – 22 सितंबर को इंदौर में होगा विराट वैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में भोपाल में होटल गोल्डन ट्रीट में संपन्न हुई । जिसमें प्रदेश भर से कोर ग्रुप के पदाधिकारी के साथ शिवपुरी से प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल एवं संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा मीटिंग में शामिल हुए।इस बैठक में चर्चा के बाद अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल एवं संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा ने बताया कि वैश्य महासम्मेलन का युवक युवती सामूहिक परिचय सम्मेलन 21 – 22 सितंबर 2024 को इंदौर में दस्तूर गार्डन, रिंग रोड इंदौर पर होगा । प्रतिवर्ष वैश्य घटक समाज का मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक कार्यक्रम 7 वर्ष से प्रतिवर्ष होता आ रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हम सब अपने समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों को परिचय सम्मेलन में लाकर लाभ लेवें। परिचय सम्मेलन के फॉर्म वैश्य महासम्मेलन शिवपुरी के जिला अध्यक्ष सिंघई अजीत जैन एवं अन्य पदाधिकारी से प्राप्त किये जा सकते हैं। जिसमें युवक युवती की प्रविष्टि नि:शुल्क रखी गई है। वैश्य महासम्मेलन म प्र की अगली प्रदेश कार्यसमिति बैठक 3 – 4 अगस्त 2024 को नीमच में होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811