Let’s travel together.

पकड़े गए 150 ‘कटियाबाज’… रात में तार फंसा चलाते थे AC, बिजली चोरी की खुली पोल

0 110

गोरखपुर जिले में बिजली चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां के रामजानकी नगर और मोती पोखरा मोहल्ले के 150 से अधिक घरों में रात के 10:00 के बाद कटिया फंसा कर धड़ाधड़ एसी चलाते थे और सुबह होने से पहले उसे निकाल देते थे. यहां के फीडर में अधिक लाइनलास के चलते बिजली विभाग के अधिकारी चिंतित थे. उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए. ऐसे में वहां के जेई ने रात में मोटरसाइकिल से सर्वे किया और कटिया लगे हुए घरों की फोटो खींची. अगले दिन भोर में विजिलेंस टीम के साथ छापेमारी कर दी. टीम ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. शेष की लोड और खपत की जांच बाद कार्रवाई होगी.

इस समय भीषण गर्मी और उमस के चलते लोग परेशान हैं. सभी घरों में कमरों की संख्या के अनुसार एक से पांच एसी तक लगे हुए हैं. बिल से सही तरीके से एसी चलाने पर बिजली का बिल काफी अधिक आता है. ऐसे में लोगों ने शॉर्ट कट खोज लिया और चोरी से कटिया फंसाकर डायरेक्ट एसी चलाना शुरू कर दिया. रात का खाना खाने के बाद जब लोगों को भरोसा हो जाता था कि अब बिजली विभाग की कोई जांच नहीं होगी, तब वह लोग कटिया फंसा लेते थे. उन्हें इस बात का भरोसा रहता था कि रात में कभी जांच नहीं होगी, लेकिन वहां के फीडर में लगातार हो रही लाइन लास से बिजली विभाग के अधिकारी चिंतित थे.

विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर पकड़ी बिजली चोरी

उन्हें समझ में नहीं आ रहा था क्या किया जाए. ऐसे में वहां के जेई ने रात के समय जब सर्वे किया तो पता चला कि तमाम घरों के सामने कटिया लगाई गई है और सभी घरों में एसी चल रही है. ऐसे में राप्ती नगर उपकेंद्र के जेई दिनेश जायसवाल ने सर्वे पूरा होने पर मिले तथ्यों की जानकारी अधिशासी अभियंता अविनाश गौतम को दी. ऐसे में अधिशासी अभियंता ने अधीक्षण अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह को पूरी बात बताई. उसके बाद विजिलेंस टीम को बुलाकर छापेमारी की योजना बनाई गई. भोर में 4:00 बजे विजिलेंस टीम के साथ छापेमारी की गई.

बिजली विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी

इस दौरान तमाम घरों में चोरी की बिजली चलती हुई मिली. छापेमारी की खबर मिलते ही धड़ाधड़ लोगों ने कटिया निकालना शुरू कर दिया. इस दौरान 10 लोगों को मौके से पकड़ा गया, जिनके खिलाफ शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर किया गया. भोर में चार से सुबह छह बजे तक दो घंटे तक चले अभियान से मोहल्ले में हलचल मची रही. इस संबंध में अधीक्षण अभियंता शहर लोकेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बिजली चोरों को पकड़ा जाएगा, ताकि भविष्य में कोई बिजली चोरी करने का साहस न कर सके. लोग नियम के अनुसार कनेक्शन लेकर मीटर लगवाएं और मीटर के अनुसार बिजली बिल का भुगतान करें, तभी उसका उपयोग करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसीवा में अन्नदाता परेशान: खेत में धान, कागज में जीरो     |     टेकारी में वार्षिकोत्सव में छाया छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग     |     लुहारी जैन मंदिर चोरी मामला.पुलिस ने 30 हजार व जैन समाज ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की     |     देवउठनी ग्यारस पर चढ़ा गन्ने पर रंग, 50 रुपये तक पहुंचा भाव     |     खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान गुणवत्ता प्रशिक्षण आयोजित     |     56 लाख की लागत से बने किसान समृद्धि भवन का विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     शिवपुरी में फिटनेस सेंटर बंद, चालानी कार्रवाई जारी, ऑटो-लोडिंग चालक परेशान     |     महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811