Let’s travel together.

महाराणा प्रताप  की पुण्यतिथि मनाई गई

0 109

विदिशा। छत्रिय वीर महाराणा प्रताप  की पुण्यतिथि के उपलक्ष में दुर्गा नगर चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश टंडन  के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का कार्यक्रम किया गया, इस अवसर पर मुकेश टंडन  ने महाराणा प्रताप जी के पराकर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने वीरता का जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह अद्वितीय है उन्होंने जिन परिस्थितियों में संघर्ष किया वे वास्तव में जटिल थी पर उन्होंने हार नहीं मानी यदि राजपूतो को भारतीय इतिहास में सम्मानपूर्ण स्थान मिल सका तो इसका श्रेय मुख्यत महाराणा प्रताप जी को ही जाता है उन्होंने अपनी मातृभूमि को न तो परतंत्र होने दिया न ही कलंकित ,विशाल मुग़ल सेनाओ को उन्होंने लोहे के चने चबाने पर विवश कर दिया था मुगल सम्राट अकबर उनके राज्य को जीतकर अपने साम्राज्य में मिलाना चाहता था, किन्तु राणा प्रताप ने ऐसा नहीं होने दिया और आजीवन संघर्ष किया ओर वीरगति को प्राप्त हुए
कार्यक्रम का संचालन दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने किया इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, बेस नगरमंडल के अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा नगर पालिका में स्वास्थ्य शाखा सभापति शैलेंद्र सिंह भदोरिया, मंजरी जैन रामप्रसाद पासी दुर्गा नगर मंडल के कार्यालय मंत्री आशीष मोहता दुर्गा नगर मंडल की युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गौरव महेश्वरी यसवंत प्रताप सिंह राठौर राजा सिंह भदोरिया लीलाधर लोधी ग्राम प्रसाद पासी शैलेंद्र सर्विया शिवेंद्र सिंह दांगी रूप सिंह कुशवाह लखन पटेल सुरेंद्र सिंह सिंगर, सुदीप शर्मा सहित भाजपा के नेता कार्यकर्ता साथी शामिल हुए यह जानकारी दुर्गानगर मंडल के मीडया प्रभारी सुनील साहू द्वारा दी गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811