Let’s travel together.

ससुर को कार से कुचलवाने वाली बहू निकली क्लास वन ऑफिसर, आखिर क्यों बन बैठी कातिल?

0 76

महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक क्लास वन अफसर महिला ने संपत्ति हथियाने के लिए अपने ही ससुर की हत्या करा दी है. इसके लिए अफसर बहू ने हत्यारों को सुपारी दी थी. कहा था कि इस वारदात को ऐसे अंजाम दिया जाए कि यह हत्या के बजाय हादसा लगे. इस वारदात को अंजाम देने में शातिर काफी हद तक कामयाब भी हो गई थी, लेकिन पुलिस को शक हो गया. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पूरा मामला एक दम साफ हो गया.

अब इस मामले में नागपुर पुलिस ने आरोपी बहू समेत छह लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मामला नागपुर के मानेवाड़ा कॉम्पलेक्स का है. यहां रहने वाले पुरुषोत्तम पुट्टेवार की पिछले दिनों सड़क हादसे में मौत हो गई थी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की. इसी क्रम में पुलिस को घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिल गया. इसमें साफ नजर आ रहा था कि कार सवार दो लोगों ने सड़क किनारे चल रहे पुरुषोत्तम पुट्टेवार को कुचला है.

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए हत्यारोपी

इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार सवार आरोपियों की पहचान कर दबोच लिया. इन आरोपियों ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती किया तो आरोपियों ने हैरतंगेज खुलासे किए. बताया कि इस वारदात के लिए मृतक की बहू ने सुपारी दी थी. यहां तक कि खुद पौने दो लाख रुपये में एक सेकेंड हैंड कार खरीद कर उन्हें दिया था. उन्हें कहा था कि इस वारदात को इस तरह से अंजाम दिया जाना चाहिए कि पूरा मामला एक हादसा लगे.

गढ़ चिरौली में प्लानिंग अफसर है बहू

इस खुलासे के बाद पुलिस ने मृतक की बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसने बताया कि वह क्लास वन अफसर है और फिलहाल गढ़ चिरौली जिले के प्लानिंग विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही है. उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि इस वारदात के लिए उसने अपने भाई प्रशांत के साथ मिलकर योजना बनाई और फिर अपनी महिला सहायक और ड्राइवर की मदद से हत्यारोपियों को हॉयर किया और उन्हें सेकेंड हैंड कार खरीद कर दी.

दो पहले भी कर चुकी है हत्या की कोशिश

उन्हें पहले ही समझा दिया था कि उसके ससुर की हत्या कार से कुचल कर करना है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला अफसर ने बताया कि वह अपने ससुर की हत्या के लिए दो पहले ही कर चुकी है. हालांकि उस समय सफलता नहीं मिली थी. ऐसे में इस बार पूरी तैयारी के साथ इस वारदात की रूपरेखा खींची थी. नागपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की नजर अर्चना पुट्टेवार के रूप में हुई है.

300 करोड़ की संपत्ति हथियाने के लिए वारदात

वह खुद क्लासवन अफसर है और लाखों रुपये हर महीने कमाती है. बावजूद इसके उसकी नजर ससुर की 300 करोड़ की संपत्ति पर थी. उसके ससुर यह संपत्ति उसे नहीं देना चाहते थे. इसलिए आरोपी महिला ने उनकी हत्याकर वारिसाना के जरिए इस संपत्ति को हथियाने की कोशिश की थी. नागपुर पुलिस कमिश्नर रवींद्र सिंघल के मुताबिक इस हाईप्रोफाइल मामले का खुलासा कर दिया गया है. अब मामले में आगे की जांच नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है. जल्द ही इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811