Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज दुर्घटनाओ में मर रहे मवेशी,वाहनो की तेज रफ्तार बनी मुसीबत

0 99

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 
भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज कहीं ना कहीं आवारा पशुओं की मौत हो रही है इन पशुओं को रखने वाला व्यक्ति ना ध्यान दे रहा है ना ही सरकार इन आवारा पशुओं की ओर ध्यान दे रही है जिससे इन आवारा पशुओं की रोज कहीं ना कहीं रोड पर मौत हो रही है इस समय प्री मानसून बारिश का दौर चल रहा है यह जानवर दिन भर जंगलों में घूमते हैं जैसे ही शाम होती है तो वह सूखे में आकर रोड पर बैठ जाते हैं जिससे वाहन चालक रात के समय इन आवारा पशुओं को देख नही पाते हैं जिससे आवारा पशुओं के ऊपर वाहन चढ़ जाता है। जिससे इनकी मौत हो जाती हैं। देर रात को भोपाल विदिशा हाईवे 18 देहरी गांव पर अज्ञात वाहन ने गाय की बछिया को टक्कर मार दी जिससे बछिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
भोपाल विदिशा हाईवे पर वीडियो कोच बस और ट्रक तेज गति से चलते हैं। इन वाहनों की रफ्तार भी बहुत अधिक होती है जिससे कहीं ना कहीं दुर्घटना होती रहती है इन ट्रक वालों और बस वालों पर कोई भी अधिकारी कार्रवाई नहीं करते है जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औद्योगिक क्षेत्र के जेके वीडियो हाल में अचानक पहुंची पुलिस फोर्स     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अर्जुन नगर, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब     |     हरदा से 25 किमी दूर गोराखाल जलप्रपात बना पर्यटकों की पहली पसंद     |     जीजा-साली ने की आत्महत्या,जंगल में पेड़ से लटके मिले शव     |     बारिश शुरू होते ही  पक्षियों की चहचहाहट से गुंजित हो उठा स्तूप परिसर     |     गणेश मंदिर बेतवा से जल लेकर कावडिये उज्जैन रवाना,हुआ भव्य स्वागत     |     3 अगस्त जन्म-दिवस पर विशेष :: सरलता, संवेदना, नैतिकता, प्रेम और सेवा के पर्याय : राजेन्द्र शुक्ल- ताहिर अली     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     आंगनबाड़ी केंद्र  की दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भावुक विदाई,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811