Let’s travel together.

विदिशा सीट से रिकार्ड मतों से जीतने के बाद शिवराज सिंह चौहान सबसे पहले बूथ अध्यक्ष ऑटो चालक के यहाँ पहुंचे, परिजनों से की मुलाकात

0 390

 

रायसेन।पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट से अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रचंड बहुमतों से जीत हासिल की है, शिवराज सिंह चौहान पहले भी विदिशा सीट पर पांच बार सांसद रह चुके हैं पर इस बार के परिणाम में उन्होंने खुद का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है 8 लाख 21 हजार 408 मतों जीत दर्ज कराई है, मंगलवार रात को मतगणना स्थल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रिटर्निंग अधिकारी कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा उनको प्रमाण पत्र सौपा गया। इसके बाद वे सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे यहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी स्वागत किया इस मौके पर भाजपा कार्यालय में ढोल नगाड़े के साथ जमकर आतिशबाजी की गई फिर शहर में विजय जुलूस निकाला गया जो की शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ पाटनदेव पहुंचा यहां प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में शिवराज सिंह चौहान ने पूजा अर्चना कर दर्शन किए और अपनी जीत के बाद भगवान से आशीर्वाद दिया।

पोलिंग बूथ अध्यक्ष ऑटो चालक के घर पहुंचे शिवराज

विदिशा सीट से रिजल्ट घोषित होने के बाद सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन जिला मुख्यालय के वार्ड 14 निवासी पोलिंग बूथ अध्यक्ष ऑटो चालक राजू बैरागी कि जहां पहुंचे यहां शिवराज ने राजू के परिजनों से मुलाकात की वही पोलिंग बूथ समिति के सदस्यों से भी चर्चा मुलाकात की शिवराज सिंह चौहान ने कहा की पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं जिनके द्वारा दिन-रात मेहनत करके अपनी अपनी पोलिंग पर जीत दिलाई है ऐसे कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाने उनसे मुलाकात की है। प्रचंड बहुमतों से जीत दर्ज करने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने हाथ जोड़कर जनता जनार्दन का धन्यवाद करते हुए आभार माना और कहा कि जनता ही मेरे लिए भगवान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811