Let’s travel together.

गजब! कैंसर से अध्यापक की मौत, चुनाव में लगी दी ड्यूटी… न पहुंचने पर FIR दर्ज कराई

0 109

गोरखपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक अध्यापक की मृत्यु होने के बाद भी लोकसभा चुनाव में उसकी ड्यूटी लगाई गई. मृत अध्यापक का नाम लिस्ट में भेज दिया गया. इसके बाद चुनाव में होने वाले प्रशिक्षण में जब शिक्षक का नाम अनुपस्थित सूची में आया तो उसके खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गोरखपुर के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया.

जब मृत शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की सूचना उनके परिवार वालों को लगी तो वह थाने गए और बीएसए कार्यालय के चक्कर काटने लगे. मृत शिक्षक गोरखपुर के चारगांव के अंतर्गत आने वाली कंपोजिट विद्यालय रेतवाहिया में सहायक पद पर तैनात थे. मृत शिक्षक विजय शंकर लिवर कैंसर से पीड़ित थे और लखनऊ के मेदांता में उनका उपचार चल रहा था.

13 अप्रैल 2024 को हुई थी मौत

गंभीर बीमारी की वजह से 13 अप्रैल 2024 को उनकी मौत हो गई थी. वहीं दूसरी तरफ दोनों आंखों से दिव्यांग की भी ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई. इस मामले के बीएसए रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया की लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए NRC पर अपलोड शिक्षकों का नाम उठाया गया है. फरवरी के बाद से उसे अपडेट नहीं किया गया था. ऐसे में अगर मृत शिक्षक और दिव्यांग शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है तो उसे सही करा दिया जाएगा.

दोनों आंखों से दिव्यांग की भी लगी दी ड्यूटी

दिव्यांग प्रवीण कुमार यादव की ड्यूटी भी चुनाव में लगा दी गई थी. जबकि दिव्यांग का दिव्यंगता प्रमाण पत्र विभाग में जमा है. वह दोनों आंखों से दिव्यांग हैं. शिक्षा विभाग के पास इसकी जानकारी होने के बाद भी उनकी ड्यूटी प्रथम मतदान अधिकारी पर लगा दी गई. लेकिन दिव्यांग होने की वजह से वह प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे तो शिक्षा विभाग ने उनके खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया. फिलहाल जांच जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811