Let’s travel together.

जिला पंचायत सीईओ ने किया ग़ैरतगंज ब्लॉक का दौरा, विकास कार्यो का लिया जायज़ा पंचायतों में पहुंच कर किया निरीक्षण

0 211

रायसेन। शुक्रवार को जिला पंचायत सीईओ ने विकासखंड विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया। यहां उन्होंने पंचायतों में चल रहे विकास कार्यो का जायजा लिया। वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

जिला पंचायत रायसेन की सीईओ अंजू सिंह भदोरिया ने गैरतगंज ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतो में पहुंचकर चल रहे निर्माण विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सीईओ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिंहपुर, हरदौट एवं ग्राम पंचायत गढ़ी पहुंची। सिंहपुर पंचायत के बरखेड़ी गांव में‌ 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित हो रही गौशाला को देखा। तथा निर्माण ऐजेंसी को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत हरदौट में निर्मित हो रही गौशाला एवं सामूदायिक कूप‌ को देखा। इसे भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश ग्राम पंचायत एवं तकनीकी अमले को दिए। ग्राम हरदौट के शासकीय हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल का निरीक्षण कर‌ मिडिल स्कूल में चल रहे मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत गढ़ी कामधेनु गौशाला पहुंची एवं प्रगतिरत अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत कर्मियों एवं उप यंत्रियों से कहां वर्ष 2023- 24 का मनरेगा का लेवर बजट शत प्रतिशत करें।
इस मौके पर अतिरिक्त ज़िला पंचायत सीईओ वृंदावन मीणा, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद तंत्रवार, जनपद सीईओ श्रीमती पूजा जैन, सहायक यंत्री मनरेगा खुलेश कुमार, सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, सिंहपुर सरपंच रघुराज पटेल, हरदौट सरपंच जगदीश धाकड़, उप सरपंच बृजेश कुमार जाटव,उप यंत्री सूरजभान सिंह, शुभम दुबे, रेखा लोधी, एसपीओ विकास खरे, पीसीओ कन्हैया लाल पिपरोलियां, सचिव अभय सिंह गुर्जर, जीआरएस बृजमोहन जाटव, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811