Let’s travel together.

जॉन विजिट एवं अन्य मुद्दों को लेकर लायंस क्लब संचालक मंडल की बैठक हुई संपन्न

0 134

विदिशा।  लायंस क्लब  द्वारा वृंदावन होटल में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं जनरल मीटिंग का आयोजन हुआ । जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लायंस क्लब पदाधिकारीयों द्वारा लिए गए। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा, अर्चन, वंदन किया गया। ‌

इस अवसर पर उपस्थित एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कोऑर्डिनेटर लायन डॉक्टर रवि साहू, टेमर लायन मेहताब सिंह नरवरिया, लायन के सी प्रजापति, लायन घनश्याम स्वर्णकार, इंजीनियर लायन अमित सनस एवं लायन संतोष राजपूत आदि पदाधिकारीयों को लायंस क्लब की पिन लगाकर सम्मानित किया गया। ‌ संचालक मंडल एवं जनरल मीटिंग में लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। जिसमें सदस्यता वृद्धि, विभिन्न प्रकार के डोनेशन, लायंस पाठशाला, शेष लायन साथियों से फीस कलेक्ट करना, पिछल साल का आय एवं व्यय विवरण प्राप्त करना, जन्म एवं वैवाहिक वर्षगांठ समिति निर्माण, जिसमें प्रभारी लायन इंजीनियर अमित सनस एवं लायन के सी प्रजापति बनाए गए एवं नए एमजेएफ बनाए जाने पर चर्चा के साथ ही जॉन मीटिंग 14 तारीख को आयोजित करने पर विचार विमर्श हुआ। ‌

इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में सभी का परिचय कराते हुए लायंस क्लब की क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला और वर्तमान विषय को सबके समक्ष रखा। जिस पर सबसे चर्चा करने का प्रस्ताव दिया। एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने अपने संबोधन में लायंस क्लब की गरिमा के बारे में सभी को अवगत कराया एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन डॉक्टर रवि साहू ने अपने संबोधन में अपने कार्यकाल के बारे में लोगों का अवगत कराते हुए समकालीन विषय पर विचार व्यक्त किए। लायंस क्लब टेमर एवं अवंती बाई स्कूल डायरेक्टर लायन मेहताब सिंह नरवरिया ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कुछ कठिनाइयों और उनके समाधान को व्यक्त किया। इनके साथ ही लायन के सी प्रजापति, लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन इंजीनियर अमित सनस, लायन संतोष राजपूत आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811