Let’s travel together.

झोले वाली सरकार का जाना तय… ओडिशा में नवीन पटनायक पर गरजे अमित शाह

0 89

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के गढ़ में रैली करने पहुंचे. भद्रक में जनसभा के दौरान अमित शाह ने राज्य की बीजेडी सरकार पर बड़ा हमला किया है. अमित शाह ने कहा कि 4 जून को नवीन पटनायक सरकार की विदाई का दिन तय हो चुका है. उन्होंने दावा किया कि इस दिन नवीन बाबू वर्तमान मुख्यमंत्री से भूतपूर्व मुख्यमंत्री बन जाएंगे. इसी के साथ उन्होंने कहा कि ओडिशा का नया मुख्यमंत्री राज्य की भाषा और संस्कृति से प्रेम करने वाला शख्स होगा, युवा और भगवान जगन्नाथ का भक्त होगा.

अमित शाह ने कहा कि जैसे ही यहां हमारी सरकार बनेगी, हम ओडिशा में इंडस्ट्री लगाना शुरू करेंगे. ऐसा ओडिशा बनाएंगे कि युवाओं को पलायन नहीं करनोे की नौबत नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि ओडिशा ने अपने स्वाभिमान के लिए सम्राट अशोक के साथ युद्ध किया था, लेकिन आज ओड़ियावासियों का हाल बेहाल है.

‘नवीन पटनायक की वजह से राज्य के लोग गरीब’

अमित शाह ने कहा कि ओडिशा देश के समृद्ध प्रदेशों में से है लेकिन नवीन पटनायक सरकार की नीतियों की वजह से ओडिशा के लोग तबाह हो गए. उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों लोगों को आज दूसरे राज्यों में नौकरी और रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है.

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 80 करोड़ गरीब परिवारों की चिंता करने वाले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने 12 करोड़ टॉयलेट और 4 करोड़ लोगों को पक्का घर दिया है. उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार चावल वाली सरकार है जबकि नवीन पटनायक की सरकार झोले वाली सरकार है.

‘रत्न भंडार की जांच रिपार्ट सार्वजनिक करेंगे’

अमित शाह ने इस दौरान भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार मुद्दा उठाते हुए एक बार फिर नवीन पटनायक सरकार पर हमला किया है. उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि रत्न भंडार की ओरिजनल चाबियां कहां हैं? रत्न भंडार की जांच रिपार्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? अमित शाह ने सरकार पर निशाना साधा कि बीजेडी सरकार आखिर किसको बचाने का प्रयास कर रही है?

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ये भी कहा कि ओडिशा में हमारी पार्टी की सरकार बनते ही एक महीने के भीतर रत्न भंडार की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर देंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811