Let’s travel together.

नवागत एसपी ने ली क्राइम मीटिंग, जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

0 89

 

– पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों की ली बैठक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा मंगलवार को पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी में जिले के समस्त एसडीओपी एवं समस्त थाना प्रभारियों के साथ पहली क्राइम मीटिंग ली। क्राइम मीटिंग में सर्व प्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों से परिचय किया एवं थानावार उपलब्धियों व आगामी लक्ष्यों के बारे मे जानकारी ली। एसपी द्वारा क्राइम मीटिंग में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी थाने के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने एवं सभी थाने प्रतिस्पर्धा करते हुये अच्छे से अच्छा काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त थाना परिसर में पैड़, पौधों एवं फूलों के गमले रखें एवं पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

थानों पर ड्यूटी अफसर के हों नंबर दर्ज-

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारियों को बताया गया कि थाने पर आने वाले पीड़ित के साथ दुरुव्यवहार न करें एवं नैतिकता के साथ व्यवहार करते हुये उनकी समस्या को सुने एवं वैधानिक कार्यवाही करें। थानों पर दिन एवं रात्रि में ड्यूटी अफसर थाने पर मौजूद रहे एवं ड्यूटी ऑफिसर का मोबाइल नंबर थाने की दीवार पर चस्पा किया जाए। थाने पर प्राप्त होने बाली छोटी-छोटी शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही करें, ताकि भविश्य मे घटना बड़ी न हो सके। जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध उत्खनन, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, राशन माफिया, नार्कोटिक्स ड्रग ग्रोह आदि पर शक्ति से कार्यवाही करें। बलात्संग, पॉक्सो एक्ट में आरोपियों के विरुद्ध तुरंत कार्यवाही करें एवं आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही करें। संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती) में कमी लायें एवं तुरंत कार्यवाही करते हुये घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी करेंगे। आरोपियों की जेल रिहाई की जानकारी रखें।

आरोपियों की प्रोफाइल तैयार करने के दिए निर्देश-

एसपी ने कहा कि समस्त थाना प्रभारी थाना क्षेत्र के एवं पड़ोसी थाना क्षेत्र के आरोपियों की प्रोफाइल तैयार करेंगे। समस्त थाने वारंट तामीली के लिये विशेष अभियान चला कर ज्याता से ज्यादा वारंटों की तामील करेंगे, 82/83 की कार्यवाही करेंगे। गंभीर अपराधों मे 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे। नाबालिक बालक बालिकाओं के गुम होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जल्द से दस्तयाब की कार्यवाही करेंगे। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संतुष्टि पूर्वक निराकरण करें, एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण का प्रतिशत 90 से अधिक होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811