Let’s travel together.

प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, एक महीने पहले ही हुई थी लड़की की शादी…

0 60

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में आने वाले सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बम्होरी क्षेत्र की यह घटना है आपको बता दें की घटना रविवार की है। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और सुल्तानपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहित राय और सरीना ग्राम गड़ा के रहने वाले थे और दोनों ने पेड़ पर एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी सूचना …

पेड़ के पास बने खेत पर जब ग्रामीण गए तो उन्होंने दोनों के शवों को एक पेड़ पर लटका हुआ देखा और तत्काल सूचना पुलिस को दी। युवती के परिजनों का कहना है कि सरीना रात में घर से निकली थी फिलहाल पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़े के शवों को पेड़ से उतारकर सामुदायिक केंद्र भेज दिया है और पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों ही रिश्ते में भाई-बहन लगते थे बताया जा रहा है की लड़की की एक महीने पहले शादी हो गई थी। सुल्तानपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811